Home
Mobile

OnePlus का कौन सा फोन है ज्यादा दमदार; किन फोन को चुनना है बेस्ट

OnePlus 13s vs OnePlus 13: OnePlus ने भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन OnePlus 13R और प्रीमियम फ्लैगशिप OnePlus 13 के बीच का मॉडल है। इसका उद्देश्य हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस को एक छोटे, हल्के डिजाइन में पेश करना है, जो कि व्यावहारिक उपयोग के लिहाज से बेहतर हो सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि OnePlus 13 और OnePlus 13s दोनों ही दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, तो किसे खरीदना बेहतर रहेगा?

OnePlus 13 और OnePlus 13s की कीमत

OnePlus 13s के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। दूसरी ओर, OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट (24GB + 1TB) 89,999 रुपये में आता है।

ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है और आप ज़्यादा फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो OnePlus 13s आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

डिजाइन और साइज

OnePlus 13s का डिजाइन कॉम्पैक्ट और हल्का है। इसका वजन केवल 185 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 8.2 मिमी है। इसमें एक नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें दो कैमरे वर्टिकली अलाइन हैं।

वहीं OnePlus 13 में प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बड़ा साइज मिलता है, जो एक 'फ्लैगशिप' फील देता है। अगर आप एक हैंड-फ्रेंडली और पोर्टेबल फोन की तलाश में हैं, तो 13s आपके लिए बेहतर रहेगा।

OnePlus 13s vs OnePlus 13: कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट

डिस्प्ले और प्रदर्शन

OnePlus 13s में 6.32 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो Ceramic Guard ग्लास से प्रोटेक्टेड है और ज्यादा ड्यूरेबिलिटी ऑफर करता है। दोनों फोनों में Snapdragon 8 Gen 3 (Elite) चिपसेट है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13s में 5,850mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं दी गई है।

दूसरी ओर, OnePlus 13 में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलती है, जिसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। यदि आप वायरलेस चार्जिंग को महत्व देते हैं, तो OnePlus 13 एक बेहतर ऑप्शन है।

कैमरा परफॉर्मेंस

कैमरे की बात करें तो OnePlus 13 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है जिसमें अल्ट्रा-वाइड और 3x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। यह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार फोन है।

वहीं, OnePlus 13s में डुअल 50MP कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सोनी सेंसर और 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह भी अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस देता है लेकिन उतना वर्सेटाइल नहीं है।

कौन सा फोन खरीदें?

अगर आप एक कॉम्पैक्ट और किफायती फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी हो, तो OnePlus 13s आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

अगर आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम डिज़ाइन, बेहतर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो OnePlus 13 का चुनाव ज्यादा समझदारी भरा होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 and Oneplus 13s phone price features specs comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X