OnePlus 13 का कैमरा, बैटरी, वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग डिटेल्स लीक
उम्मीद की जा रही है कि, चीनी टेक कंपनी OnePlus इस साल के आखिर नवंबर में चीन में OnePlus Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसलिए, ऐसा प्रतीत होता है कि अक्टूबर में OnePlus 13 स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट द्वारा संचालित पहले स्मार्टफोन में से एक के रूप में दस्तक दे सकता है।
फेमस टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी वनप्लस 13 के मेन कैमरा, बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी की डिटेलएक वीबो पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें, हाल ही में इससे पहले भी वनप्लस 13 के लॉन्च टाइम लाइन और कीमत की भी जानकारी सामने आ चुकी है। आइए आपको अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

DCS के अनुसार वनप्लस 13 में f/1.6 अपर्चर वाले LYT-808 कैमरा सेंसर होंगे। यह वही 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसे वनप्लस 12 में भी शामिल किया गया है।
उसी सोर्स से पिछले लीक के अनुसार रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा।

वहीं नई लीक से हिंट मिलता है कि, वनप्लस 13 में वनप्लस 12 के मुकाबले बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा, जिसमें 5,400mAh की बैटरी है। लीक की मानें तो वनप्लस 13 स्मार्टफोन OP12 की तरह 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
इसके अलावा यह बताया गया है कि, वनप्लस 13 O916T हैप्टिक मोटर से लैस होगा, जो वनप्लस 12 में इस्तेमाल की गई वाइब्रेटर मोटर है। अगर हम पिछले लीक की मानें तो वनप्लस 13 में 6.8-इंच 8T LTPO OLED पैनल होगा जो चारों तरफ माइक्रो-कर्वचर डिजाइन होगा।

जो 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर करेगा। पानी और धूल से बचाव के लिए इस डिवाइस को IP68/69-रेटिंग मिले हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह ColorOS 15-आधारित Android 14 के साथ प्रीलोडेड आएगा। संभावना है कि, यह जनवरी में चीन के बाहर के Snapdragon 8 Gen 3-संचालित OnePlus 13R के साथ लॉन्च हो सकता है।
OnePlus 13 की संभावित कीमत- एक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 13 फोन की थोड़ी ज्यादा कीमत हो सकती है। लेकिन अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि, वनप्लस ने OnePlus 12 को दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB/256GB और 16GB/512GB में पेश किया गया है, जिनकी कीमते क्रमश: 64,999 रुपये और 69,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








