OnePlus 13 की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें ऑफर, कीमत और उपलब्धता
OnePlus 13 जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है, आज इसकी पहली सेल शुरू होने जा रही है। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे से Amazon और Oneplus के ऑफिशियल रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
इसकी शुरूआती कीमत 69,999 रुपये है और इसमें 6.82-इंच का LTPO डिस्प्ले, एक बड़ी बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि ग्राहकों को यह फोन पहली सेल के दौरान ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए आगे इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और नई कीमत के साथ इसकी सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 13 कीमत व ऑफर
वनप्लस 13 की कीमत भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 69,999 रुपये से शुरू होती है और यह 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो OnePlus 13 पर ICICI बैंक कार्ड पर ग्राहकों को कई ऑफर्स मिल रहे हैं। वे बजाज फिनवर्स और प्रमुख क्रे़डिट कार्ड्स पर 5000 रुपये छूट और 12 रुपये महीने की नो-कॉस्ट-EMI का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही पुराने फोन को 18,000 रुपये तक के एक्सचेंज के साथ 7,000 रुपये का बोनस मिलेगा।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत39,999 रुपये हो जाएगी। OnePlus 13 को तीन कलर ऑप्शन आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स और मिडनाइट ओशन में पेश किया गया है। उपलब्धता की बात करें तो इसे आप Amazom और OnePlus के ऑफिशियली रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: वनप्लस 13 में 6.82-इंच QHD+ProXDR LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और सिरेमिक गार्ड कवर ग्लास से लैस है।
प्रोसेसर: वनप्लस 13 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट को एड्रेनो 830 GPU मिलता है।
सॉफ्टवेयर: वनप्लस 13 स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा, इसे 4 साल तक Android अपग्रेड और 6 साल तक Android अपडेट मिलेगा।
कैमरा: वनप्लस 13 में 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
सेल्फी कैमरा: OnePlus 13 में 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: OnePlus 13 में 6,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 100W SUPERVOOC (वायर्ड), 50W AIRVOOC (वायरलेस) चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
अन्य फीचर्स: OnePlus 13 में Wi-Fi 7, NFC, USB टाइप-C पोर्ट, अलर्ट स्लाइडर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








