लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Oneplus 13 के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus कल यानी ( 31 अक्टूबर) अपने लेटेस्ट आगामी फ्लैगशिप OnePlus 13 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाला है। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसे मॉडल नंबर PJZ110 के साथ गीकबेंच AnTuTu और चीन के 3C समेत कई अन्य सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है।
वहीं हाल ही वनप्लस के इस अपकमिंग फोन को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है, जिसेस इसके सभी स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठ चुका है। आइए आगे आपको OnePlus 13 के सभी डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल वनप्लस 13 फोन की माइक्रोसाइट चीन की वेबसाइट पर लाइव है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खास स्पेक्स का खुलासा किया है। जिसके अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर है।
यह फोन 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। कंपनी इसे ओब्सीडियन ब्लैक, ब्लू मोमेंट, व्हाइट ड्यू मॉर्निंग डॉन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी।
OnePlus 13 की संभावित कीमत- वनप्लस 13 फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन का 12GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट 60 हजार कीमत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें, भारत में OnePlus 12 के 12GB / 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 16GB/ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।
Oneplus 13 फीचर्स-
डिस्प्ले- वनप्लस 13 में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। जो 168x 1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डीसी डिमिंग और एंटी-फ्लिकर आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी भी शामिल है।
प्रोसेसर - वनप्लस 13 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 8 कोर प्रोसेसर है।
स्टोरेज- इस फोन में 12GB, 16GB और 24GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
कैमरा सेटअप- वनप्लस 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जो 50 मेगापिक्सल LYT-808 मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग- कंपनी वनप्लस 13 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा करता है।
इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जिससे यूजर इसे महज 36 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं
कनेक्टिविटी- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ब्लूटूथ, Wi-Fi और यूएसबी सी पोर्ट (यूएसबी 3.2 जेनरेशन), आईआर ब्लास्टर, मल्टीफंक्शनल एनएफसी (NFC) और अलर्ट स्लाइडर शामिल हैं।
अन्य फीचर्स- वनप्लस 13 स्मार्टफोन में एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर शामिल है। इसमें रेन टच 2.0 है, जिससे फोन को गीला होने पर भी इजली चलाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








