Home
Mobile

OnePlus 13 आधिकारिक लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर वेरिएंट कंफर्म

Oneplus 13 Launch Date: वनप्लस ने आखिरकार सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, अपने अगले फ्लैगशिप Oneplus 13 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। जिसे Oneplus 12 के उत्तराधिकारी के तौर पर चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे पेश किया जाएगा।

वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित पहले होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। तो चलिए आपको आगे इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

OnePlus 13 आधिकारिक लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर वेरिएंट कंफर्म

वनप्लस 13 डिजाइन - वनप्लस के इसअपकमिंग फोन के डिजाइन का खुलासा कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से हुआ है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार वनप्लस के इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें व्हाइट डॉन वर्जन को लेटेस्ट सिल्क ग्लास टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है, जो एक स्लीक और एलिगेंट अपीरियंस यूजर को ऑफर करती है। वहीं ब्लू मोमेंट में बेबीस्किन टेक्सचर पेश करने वाला इंडस्ट्री का पहला प्रोडक्ट है, जो सॉफ्ट, स्किन जैसा फील ऑफर करता है। आखिर में ओब्सीडियन सीक्रेट एबोनी वुड ग्रेन ग्लास फिनिश के साथ आएगा, जिसे नेचुरल वुड फील के साथ एक यूनिक और रिफाइंड डिजाइन मिलेगा।

वनप्लस 13 के फ्रंट पर एक माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके कैमरा आईलैंड में तीन लेंस और एक एलईडी फ्लैश यूनिट एक रेकटेंगुलर स्ट्रक्चर में सिममेट्रिकल होगा। इसके सर्कुलर मॉड्यूल के चारों तरफ एक मैटल रिंग है, जो यूजर को एलिगेंस एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। साथ ही इसके कैमरा सेटअप को अन्य बैक पैनल से अलग करेगा।

आपको बता दे, वनप्लस के इस आगामी फोन में एक होरिजोंटल लाइन मिलेगा, जो कैमरा मॉड्यूल से कॉर्नर तक फैली हुई है और उस पर 'H' यानी कि, हैसलब्लैड का लोगो है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे एम्बेडेड, वनप्लस लोगो क्लीन डिजाइन को बरकरार रखता है। इसमें आपको कॉर्नर मैटेलिक मिलेगा, जो प्रीमियम एक्सपीरियंस कराएगा।

OnePlus 13 लीक स्पेसिफिकेशंस - लीक की मानें तो 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली इसमें 6.82 इंच की BOE डिस्प्ले दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। जिसे 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें ब्रांड 6,000mAh की बैटरी शामिल कर सकता है, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 Launch Date, Design and Color Variants Officially Revealed, know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X