Home
Mobile

हो गया कंफर्म, भारत में इस दिन होने जा रही OnePlus 13 की एंट्री

OnePlus 13 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

यह स्मार्टफोन पहले ही चीनी मार्केट में दस्तक दे चुका है, इसलिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पहले से ही रिवील हो गया है। कंपनी ने अब भारतीय यूजर्स के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है।

भारत में इस दिन होने जा रही OnePlus 13 की एंट्री

टीजर में दिखाया 11 साल का सफर

Oneplus India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंपनी के 11 साल के सफर की झलक दी गई है। इस वीडियो में नए OnePlus 13 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की पुष्टि की गई है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है।

तीन कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध

OnePlus ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर OnePlus 13 के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इस साइट के जरिए फोन का लुक और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। Oneplus 13 तीन कलर ऑप्शन Midnight Ocean, Black Eclipse और Arctic Dawn में लॉन्च किया जाएगा।

कीमत की बात करें उम्मीद है कि, भारत में वनप्लस 13 के बेस 12GB/256GB मॉडल की कीमत 70,000 रुपये से कम से शुरू की जाएगी। बता दें, वनप्लस 13 को चीन में CNY 4,499 (लगभग 52,300 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।]

दमदार स्पेक्स से होगा लैस

वनप्लस 13 में 6.82 इंच का 2K+LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1-120Hz रिफ्रेश रेट और क्रिस्टल शील्ड सुपर सिरेमिक ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स और 4500 निट्स पीक तक जाती है।

वनप्लस 13 आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलता है, जिसमें OxygenOS 15 की लेयर है। वनप्लस 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जा सकता है, जो 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी लवर्स को इसमें Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा। जो OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 32MP Sony IMX615 सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी, जो 100W SuperVOOC वायर्ड, 50W वायरलेस और मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB 3.2 Gen 1 शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 launch date in india confirmed know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X