Home
Mobile

सामने आई OnePlus 13 की लॉन्च टाइमलान और संभावित कीमत, यहां जानें

OnePlus कंपनी हमेशा हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करता है। इसी वजह से OnePlus कंपनी के प्रत्येक मोबाइल मार्केट में काफी लोकप्रिय है। अब नए OnePlus फोन के लॉन्च होने की जानकारी सामने आई है।

अब कंपनी लेटेस्ट OnePlus 13 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए इस आर्टिकल में लेटेस्ट OnePlus फोन की पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

OnePlus 13 की लॉन्च टाइमलान और संभावित कीमत लीक

OnePlus 13 कब होगा लॉन्च

OnePlus 13 स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि OnePlus 13 चीन में लॉन्च होने के कुछ हफ्तों के भीतर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग OnePlus 13 फोन की कीमत OnePlus 12 के समान होने की उम्मीद है।

OnePlus 13 की संभावित कीमत

इस लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन ने स्मार्टफोन लवर्स के बीच काफी उम्मीदें जगा दी है। OnePlus 13 फोन के थोड़ी ज्यादा कीमत में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, कीमत के हिसाब से इस फोन में काफी अच्छे फीचर्स होंगे। बता दें कि कंपनी ने OnePlus 12 को दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB+256GB और 16GB+512GB में पेश किया गया है, जिनकी कीमते क्रमश: 64,999 रुपये और 69,999 रुपये है।

OnePlus 13 के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले: OnePlus 13 फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus 13 फोन में 6.7 की माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले होने की संभावना है। यह नया फोन 2K रिजॉल्यूशन, LTPO टेक्नोलॉजी समेत अन्य डिस्प्ले फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

प्रोसेसर: OnePlus 13 फोन में पॉवरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। खासतौर पर इस फोन पर वीडियो एडिटिंग ऐप्स और गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में दिया गया चिपसेट बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

सॉफ्टवेयर: नया OnePlus मोबाइल एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। इस OnePlus फोन के लिए एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

कैमरा: इस OnePlus 13 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ मल्टी-फोकल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। इस नए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन की मदद से आप क्लियर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में LED फ्लैश और कई कैमरा फीचर्स होने की बात कही गई है।

बैटरी बैकअप: OnePlus 13 फोन को 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। अगर यह सच है तो इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को बैटरी बैकअप की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा, USB Type-C पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस समेत कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आने की संभावना है।

यहां ध्यान दें कि अपकमिंग OnePlus 13 फोन के बारे में सुझाव अटकलों पर आधारित है, इसलिए उन्हें एक चुटकी भर नमक के रूप में देखा जाना चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus company always launches high quality smartphones. Now information about the launch of the new OnePlus phone has come to light. Now the company is preparing to launch the latest OnePlus 13 smartphone. Let us know the complete information about the latest OnePlus phone in detail in this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X