Home
Mobile

OnePlus 13: जानिए कब होगा लॉन्च, स्पेक्स से लेकर कीमत तक की डिटेल आई सामने

उम्मीद है कि Oneplus इस साल के आखिर तक अपने घरेलू बाजार में तीन नए फोन लॉन्च करेगा। इनमें OnePlus 13, OnePlus Ace 5 और Oneplus Ace 5 Pro शामिल हैं।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Ace 5 सीरीज नवंबर में Redmi K80 सीरीज को टक्कर देने के लिए लॉन्च होगी। हालांकि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि, यह महीने की पहली या दूसरी छमाही में लॉन्च होगी।

OnePlus 13: जानिए कब होगा लॉन्च, स्पेक्स से कीमत तक की डिटेल आई सामने

वहीं वनप्लस 13 जिसे ऐस 5 सीरीज से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है? फेमस टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के नई लीक में इसके सटीक लॉन्चिंग समय-सीमा का खुलासा हुआ है।

OnePlus 13 लॉन्च- लीक के अनुसार वनप्लस का लक्ष्य चीन में डबल 11 यानी (11 नवंबर - सिंगल्स डे) शॉपिंग फेस्टिवल से पहले वनप्लस 13 को खरीदने के लिए उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि, वनप्लस अक्टूबर के आखिर या फिर नवंबर की शुरुआती हफ्ते में डिवाइस को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

OnePlus 13: जानिए कब होगा लॉन्च, स्पेक्स से कीमत तक की डिटेल आई सामने

Oneplus 13 के संभावित स्पेसिफिकेशन - हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 13 माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.8-इंच OLED LTPO पैनल के साथ आएगा।

जिसकी स्क्रीन 3168 x 1440 पिक्सल का 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर पेश करेगी। डिवाइस ColorOS 15 पर आधारित Android 15 पर चलेगा।

वनप्लस 13 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिप होगी। जिसमें 24GB तक की LPDDR5x रैम, 1TB तक का UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। इसके फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। जबकि, रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

इसे पावर देने के लिए इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। डिवाइस में नए रियर डिजाइन की भी उम्मीद है। इसके IP68/69-रेटेड चेसिस के साथ आने की संभावना है।

इसकी कीमत की बात करें तो Oneplus 12 को जनवरी 2024 में भारत में 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि, वनप्लस 13 की कीमत भी लगभग इतनी तय की जा सकती है, हालांकि नए फीचर्स और अपग्रेड के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 launch timeline Leaked, know expected India price and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X