Home
Mobile

OnePlus 13 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite और 6000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ मारी एंट्री, जानें कीमत

OnePlus कंपनी ने हाल ही चीन में अपना लेटेस्ट फोन OnePlus 13 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.82''BOE X2 2K+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इस डिवाइस को स्क्रीन के लिए DisplayMate A++ रेटिंग मिली है।

इस फोन में Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है, जो AnTuTu पर 3.18 मिलियन पॉइंट का वादा करता है। वनप्लस के इस लेटेस्ट डिवाइस को IP68+IP69 डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ रेटिंग मिली है। आइए इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13

OnePlus 13 की कीमत

इस डिवाइस के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत चीन में 4499 युआन (भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 53,150 रुपये), 12GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 4899 युआन (भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 57,875 रुपये), 16GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 5299 युआन (भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 62,590 रुपये) और इसके टॉप मॉडल 24GB/1TB की कीमत 5999 युआन (भारतीय कीमत अनुसार लगभग 70,860 रुपये) रखी गई है। यह फोन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध हो चुका है और चीन में इसकी बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: OnePlus के इस 13 मॉडल में 2K+ 6.82-इंच LTPO AMOLED 120HZ डिस्प्ले दी गई है, जो कि हमने पिछले मॉडल में देखी थी। फ्रंट पैनल HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है।

फोन के डिस्प्ले का साइज वही है, फोन का फॉर्म फैक्टर छोटा है, जिसका माप 162x76.5x8.5मिमी है। इसके पतले बेजल के चलते फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लगभग 91.2 प्रतिशत है और इसका वजन 213 ग्राम है।

प्रोसेसर: इसकी सबसे बड़ी खासियत हाल ही में लॉन्च किया गया Snapdragon 8 Elite है। इसमे 12GB रैम से लेकर 24GB तक के रैम का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा: इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 सेंसर, 114-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 सेंसर और फाइनल 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। बात करें सेल्फी कैमरा की तो इसमें आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: पावर देने के लिए वनप्लस 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि पिछले मॉडल के मुकाबले से बेहतर है। यह डिवाइस 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 26 मिनट में 0 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन आईफोन पर MagSafe की तरह मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स: ये लेटेस्ट फ्लैगशिप चीन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है, लेकिन इसकी ग्लोबल यूनिट्स OxygenOS 15 पर चलेगी। जिसकी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी। इसमें रीडिजाइन क्विक सेटिंग टॉगल, लॉक स्क्रीन डेप्थ इफेक्ट, इंटेलिजेंट सर्च और कई AI एडिशन का सपोर्ट शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus company has recently launched its latest phone OnePlus 13 in China. This phone has Snapdragon 8 Elite SoC, which promises 3.18 million points on AnTuTu.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X