Home
Mobile

OnePlus 13 के भारतीय बॉक्स की कीमत लीक, संभावित बिक्री मूल्य का खुलासा

OnePlus अपनी मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 13 को आज भारत और वैश्विक बाजारों में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस सीरीज में OnePlus 13 और OnePlus 13R दो मॉडल पेश किए जाएंगे। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले वनप्लस 13 की कीमत पर से पर्दा उठ चुका है।

वहीं कंपनी ने भी इसके लॉन्च को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए अपने इस अपकमिंग OnePlus 13 सीरीज का लैंडिग पेज भी अमेजन इंडिया पर लाइव कर दिया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत बताते हैं।

OnePlus 13 संभावित बिक्री मूल्य का खुलासा

OnePlus 13 की कीमत

दरअसल लॉन्च से ठीक पहले फेमस टिपस्टर @yabhishekhd ने वनप्लस 13 स्मार्टफोन के 12GB/256GB मॉडल की कीमत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार एक भरोसेमंद स्रोत से जानकारी मिली है कि, इस वेरिएंट की कीमत 70,999 रुपये होगी, लेकिन इसकी वास्तविक बिक्री कीमत 64,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

इससे पहले भारतीय बाजार में वनप्लस 13 की कीमत 67,000 से लेकर 70,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद थी। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि, वनप्लस 13 को 12GB/256GB और 16GB/512GB दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं वनप्लस 13R को वैश्विक बाजार में सिंगल 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 13 में 6.82 इंच 2K 8T LTPO OLED डिस्प्ले है। यह HDR10+, डॉल्बी विजन और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 510 ppi पिक्सल डेनसिटी प्रदान करता है। इसका अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल किए जानें की अफवाह है। फोटोग्राफी के लिए इसमें हैसलब्लैड के सहयोग से 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, Wi-Fi 7, NFC, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। वनप्लस 13 में IP68+IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोध भी है। सटीक जानकारी के लिए आपको इसके लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13 Leak 12GB RAM 256GB Storage Variant Expected to Cost Rs. 64,999 in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X