Oneplus 13 में 6,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग की पुष्टि, जानें सभी स्पेक्स
चीनी टेक कंपनी Oneplus अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 13 को 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग पास आता देख कंपनी ने लॉन्च से ठीक दो दिन पहले स्मार्टफोन की बैटरी से लेकर खास डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।
ब्रांड द्वारा जारी किए गए हाल के वीबो पोस्ट ने बैटरी की साइज, चार्जिंग कैपेसिटी और इसके अन्य डिटेल्स की पुष्टि की है। तो चलिए आपके आगे वनप्लस के इस आगामी फोन के बारे सबकुछ बताते हैं।

Oneplus 13 बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी- कंपनी अपने आगामी फोन वनप्लस 13 में 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल करेगी। यानी कि, वनप्लस 13 में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। वहीं इसके चार्जिंग को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। बता दें, 100W सुपरVOOC चार्जिंग के साथ फोन केवल 36 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।
वनप्लस 13 में 100W UFCS सपोर्ट है, जिससे थर्ड पार्टी एडॉप्टर के साथ भी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। SUPERVOOK S की मदद से यह फोन 99.5% डिस्चार्ज दक्षता प्राप्त करता है, जो बैटरी का इस्तेमाल अधिक कुशल और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है।
वनप्लस द्वारा जारी किए गए, अन्य पोस्टर के अनुसार OnePlus 13 में अपनी लेफ्ट साइड पर अलर्ट स्लाइडर की फैसलिटी देगा। इसके अलावा फोन में मल्टी-फंक्शनल NFC, IR ब्लास्टर और फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए USB 3.2 Gen USB-C पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इससे पहले OnePlus ने यह पुष्टि कर दी है कि, OnePlus 13 में डुअल स्टीरियो स्पीकर, AI नॉइज रिडक्शन के लिए चार माइक्रोफोन भी मिलेंगे और यह ColorOS 15-आधारित Android 15 पर चलेगा। इसके रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
आखिर में आपको बताते चलें कि, वनप्लस 13 में 6.82-इंच 2K 120Hz OLED स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट शामिल किए जानें की भी पुष्टि हो चुकी है। कीमत की बात करें तो वनप्लस 13 स्मार्टफोन की कीमत 4699 युआन (लगभग 55,589 रुपये) होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








