Home
Mobile

इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है Oneplus 13, सामने आई इससे जुड़ी अहम बातें

OnePlus की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 'Oneplus 13' को इस साल के आखिरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 को पैक किया जाएगा।

सामने आई रिपोर्ट से इस स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus फ्लैगशिप में 2K 8T LTPO कस्टम डिस्प्ले होगा, जो कि आपके विजुअल एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल तक लेकर जाएगा।

इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है Oneplus 13

Oneplus 13 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Oneplus 13 में जो डिस्प्ले दी जाएगी, उससे स्मार्टफोन स्क्रीन के एक्सपीरियंस के दोगुना होने की उम्मीद है। इस सीरीज की कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें कैमरा सिस्टम भी अपग्रेड होकर आ सकता है। रिपोर्ट से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

दूसरी तरफ इसमें बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम के साथ आएगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि Oneplus 13 से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है, इससे पहले भी इसकी डिटेल्स लीक हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। वहीं डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा, जो कि फोन को प्रोटेक्ट करेगा। Oneplus 13 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Oneplus 13 कंपनी का इस साल लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। क्योंकि इस बार कंपनी इस मॉडल में पिछले मॉडल की अपेक्षा बेहद ही आकर्षक फीचर्स लेकर आ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13 may be launched at the end of this year, important things related to it have been revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X