Oneplus 13 की लीक आई सामने, डिस्प्ले, कैमरा और फास्ट चार्जिंग का खुलासा, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग
OnePlus 13 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस डिवाइस को कई खास अपग्रेड के साथ उपलब्ध कराने वाली है। अफवाहों की माने तो यह फोन अक्टूबर में ही चीनी बाजार में दस्तक देने जा रहा है, जबकि भारत और यूरोपीय बाजारों में इसकी एंट्री कुछ महीने बाद हो सकती है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, Oneplus 13 को भारतीय बाजार में 2025 की शुरुआत तक पेश किया जा सकता है। तो चलिए आपको अब तक सामने आए इसके सभी संभावित स्पेक्स बताते हैं, जो आपको जानना चाहिए।

Oneplus 13 के संभावित स्पेक्स- वनप्लस 13 में कंपनी वनप्लस 12 के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दे सकती है। इस डिवाइस में चारों तरफ कर्व्ड ग्लास के साथ 6.8 इंच की फ्लैट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K 10-बिट LTPO BOE X2 OLED डिस्प्ले के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम नए स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 चिपसेट की शामिल किया जा सकता है। जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है।
अक्टूबर में क्वालकॉम के इवेंट के बाद यह फोन इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा। इसके साथ ही इसमें 24GB तक रैम मिलने की भी अफवाह है, जिसके साथ 1TB तक की स्टोरेज दिया जा सकता है।

सबसे खास इसमें इसका अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम होगा। कंपनी वनप्लस 13 को 50 मेगापिक्सल के सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दे सकती है, जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स से लेकर जूम-इन इमेज ऑफर करता है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इसके अलावा इसमें जो वनप्लस 12 के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जा सकती है, वनप्लस 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी। इसके अलावा डिवाइस में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
कीमत- वहीं कीमत की बात करें तो Oneplus 13 की कीमत Oneplus 12 से ज्यादा तय किए जानें की उम्मीद है। आपको बता दें, भारत में इसे 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








