Home
Mobile

कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा धमाका! OnePlus 13 mini में मिलेगी 6000mAh की बैटरी

OnePlus 13 Mini Battery and Design:जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए अपनी प्रीमियम सीरीज OnePlus 13 को पेश किया था, जिसमें OnePlus 13 और OnePlus 13R को शामिल किया गया है। नई मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज में नए मॉडल जोड़ने वाली है।

इस डिवाइस को OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि इस डिवाइस में 6000mAh की बैटरी हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus 13 mini होगा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट का धमाका!

चर्चा में रहेगा OnePlus 13 Mini

  • हाल ही में एक लीक सामने आई है, जिसमें पता चला है कि OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T में एक बड़ी बैटरी मिल सकती है।
  • इसके साथ ही इस फोन में बहुत से खास फीचर्स हो सकते हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट का खास डिवाइस बना सकते हैं।
  • चीन के टिपस्टर Smart Pikachu ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि OnePlus 13 Mini जल्द ही बाजार में लॉन्च हो सकता है।
  • यह स्मार्टफोन अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और बड़ी बैटरी के कारण काफी चर्चा में रहेगा।

6000mAh की बड़ी बैटरी

  • हाल ही में आई रिपोर्ट में पता चला है कि OnePlus 13 Mini में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो इसे अन्य कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप्स से बेहतर बनाएगी।
  • इतना ही नहीं, ये सैमसंग की प्रीमियम सीरीज Samsung Galaxy S25 की 4,000mAh बैटरी से ज्यादा पावरफुल हो सकती है।

Snapdragon 8 Elite चिपसेट

  • आपको बता दें कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट क्वॉलकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। ऐसे में इस कॉम्पैक्ट फोन में बेस्ट प्रोसेसर का होना इसे सबसे किफायती फ्लैगशिप फोन बनाता है।
  • इसके अलावा OnePlus अपने इस किफायती मगर प्रीमियम फोन की कीमत को कम रखेगा, जिससे इसकी टक्कर सीधे Xiaomi के प्रीमियम फोन शाओमी 15 और अन्य फ्लैगशिप फोन्स से की जा सकती है।

कैमरा सेटअप में होगा बदलाव

  • जैसा कि हम जानते हैं कि ये कंपनी का सस्ता प्रीमियम फोन होने वाला है। ऐसे में कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स में कटौती की है, जिसमें से एक कैमरा भी है।
  • लीक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि OnePlus 13 Mini में दो रियर कैमरे दिए जाएंगे। यानी कैमरे के मामले में ये सैमसंग के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर दे सकता है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है।

फिंगरप्रिंट सेंसर में अपडेट?

  • अन्य मॉडल की तरह OnePlus 13 Mini में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा, लेकिन यह अल्ट्रासोनिक नहीं, बल्कि ऑप्टिकल सेंसर हो सकता है।
  • हालांकि OnePlus 13 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जो ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में फास्ट और एक्यूरेट होता है।

OnePlus 13 Mini क्या होगा किफायती फ्लैगशिप?

  • OnePlus हमेशा से अपनी प्रीमियम स्पेक्स और किफायती कीमतों के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर OnePlus 13 Mini प्लान के हिसाब से लॉन्च किया गया तो यह फ्लैगशिप सेगमेंट में एक बड़ा कदम होगा।
  • ये डिवाइस मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और किफायती कीमत इसे Apple iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 के लिए बड़ी परेशानी बना सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 mini may have 6000mAh huge battery
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X