OnePlus 13 Mini खास फीचर्स लीक, लॉन्च डिटेल्स पर से उठा पर्दा, यहां जानें सबकुछ
OnePlus ने हाल ही में चीन बाजार में अपने अफोर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, और अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी OnePlus 13 Mini पर भी काम कर रही है। यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस होगा और इसके स्पेसिफिकेशंस में Oppo Find X8 Mini जैसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। एक टिपस्टर ने इस आगामी फोन के बारे में खास जानकारी शेयर की है, जिससे इसके बारे में और ज्यादा डिटेल्स सामने आ रहे हैं।
कथित तौर पर OnePlus 13 सीरीज के इस नए मॉडल OnePlus 13 Mini को लेकर सामने आई नई लीक में दी गई जानकारी पहले से लीके से काफी मेल खाती है, जिनकी पुष्टि टिप्स्टर Digital Chat Station ने की थी। लीक अनुसरा Oneplus 13 mini में 6.3 इंच का ओलेड डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

वनप्लस 13 मिनी में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को पेरिस्कोप लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके मिडल फ्रेम में मेटल और बॉडी में ग्लास मटेरियल इस्तेमाल हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो इसमें 1.5K रिजॉल्य़ूशन वाला LTPO डिस्प्ले होगा, जिसमें चारों साइड पर नेरो OnePlus 13 Mini बेजल्स देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा OnePlus 13 Mini में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Snapdragon 8 Elite चिपसेट दे सकती है। वनप्लस 13 मिनी में 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर शामिल होगा।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। आपको बता दें, इस आगामी फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। जहां तक लॉन्चिंग की बात करें OnePlus 13 Mini को कंपनी चीन में साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है, हालांकि, ग्लोबली लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








