Home
Mobile

OnePlus 13, OnePlus 13R India Launch Roundup: स्पेसिफिकेशन से लेकर संभावित कीमत, यहां देखें सभी डिटेल्स

OnePlus ने कल यानी 7 जनवरी 2025 को अपनी OnePlus 13 सीरीज भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस लाइन-अप में कंपनी के दो नए फोन्स OnePlus 13 और OnePlus 13R शामिल होंगे।

आपको बता दें, वनप्लस 13R वनप्लस ऐस 5 का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। तो आइए आपको भारत में लॉन्च से पहले वनप्लस 13 सीरीज की कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, डिटेल में बताते हैं।

OnePlus 13 सीरीज भारत में कल होगी लॉन्च, जानें सभी डिटेल

OnePlus 13 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग

OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में 7 जनवरी को रात 9 बजे लॉन्च होंगे। यह सीरीज लॉन्च के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, क्योंकि अमेजन पर इन फोन्स के लिए पेज पहले से लाइव हैं। लॉन्च इवेंट को वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

OnePlus 13 सीरीज बोनस ड्रॉप सेल और एक्सचेंज ऑफर

वनप्लस ने 13 और 13R के साथ Buds Pro 3 के लिए बोनस ड्रॉप सेल शुरू की है। ग्राहक इवेंट पेज पर पुराने फोन पर एक्सचेंज ऑफर देख सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू बचाने और पुराने मॉडल का चयन करने पर OnePlus 13 या OnePlus 13R खरीदते समय खास गिफ्ट मिलेगा।

OnePlus 13 सीरीज के संभावित कीमत

भारत में OnePlus 13 की कीमत 65,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह 12GB/256GB और 16GB/512GB वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। वहीं OnePlus 13R की कीमत 40,000 रुपये से कम से शुरू हो सकती है, यह भी 12GB/256GB और 16GB/512GB वेरिएंट्स में आएगा।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 13 में 6.82 इंच 2K 8T LTPO OLED डिस्प्ले है, जो HDR10+, डॉल्बी विजन और HDR विविड को सपोर्ट करता है। यह HDR10+, डॉल्बी विजन और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 510 ppi पिक्सल डेनसिटी प्रदान करता है। इसका अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देते हैं।

वनप्लस 13 में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसे 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें हैसलब्लैड के सहयोग से 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G, Wi-Fi 7, NFC, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। वनप्लस 13 में IP68+IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोध भी है।

OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 13आर में 6.78-इंच का 1.5K 8T OLED पैनल होगा, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं, जबकि आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें IP65 धूल और पानी से सुरक्षा रेटिंग होगी। इसे पावर देने के लिए 6,400mAh की कार्बन सिलिकॉन बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13, OnePlus 13R India Launch Roundup: Expected Price, Features, Specifications and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X