Home
Mobile

OnePlus 13 हुआ सस्ता! Amazon पर कितनी घटी कीमत , बैंक ऑफर्स के साथ होगा फायदा

OnePlus ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, और यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी चर्चा में है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसके बावजूद OnePlus 13 की मार्केट में पकड़ अभी भी बेहद मजबूत है। वजह साफ है।

पिछले साल कंपनी ने OnePlus 13 में इतने दमदार फीचर्स दिए थे कि ये फोन 2025 में भी पूरी तरह प्रासंगिक बना हुआ है। अब अगर आप लेटेस्ट फोन लेने के बजाय बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी डील की तलाश में हैं तो Amazon India पर OnePlus 13 पर मिली भारी छूट एक शानदार मौका साबित हो सकती है।

OnePlus 13 हुआ सस्ता! Amazon पर कितनी घटी कीमत

OnePlus 13 Amazon India डील

OnePlus 13 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट, जो कि भारत में लॉन्च के समय ₹69,999 की कीमत पर उपलब्ध था, अब Amazon India पर सिर्फ ₹63,999 में मिल रहा है। यही नहीं, चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को इस डिवाइस पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।

इसका मतलब प्रभावी कीमत घटकर ₹59,999 तक हो सकती है। इस कीमत पर OnePlus 13 एक प्रीमियम फ्लैगशिप चिपसेट, टॉप-ग्रेड डिस्प्ले और दमदार कैमरा का कॉम्बिनेशन पेश करता है।

फोन तीन कलर ऑप्शन- Midnight Ocean, Black Eclipse और Arctic Dawn में उपलब्ध है ।

OnePlus 13 के फीचर्स

OnePlus 13 को Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से पावर मिलती है, जिसके साथ Adreno 830 GPU दिया गया है। ये कॉम्बिनेशन हैवी मल्टीटास्किंग, लंबे गेमिंग सेशन और AI आधारित टास्क को काफी स्मूद बनाता है।

फोन में 6.82 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Guard Glass दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 पर आधारित है और OnePlus ने इसके लिए चार मेजर एंड्रॉयड अपग्रेड की गारंटी दी है। मतलब यह फोन आने वाले कई सालों तक अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच पाता रहेगा।

कैमरा परफॉर्मेंस

OnePlus 13 में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° FOV)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)

फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग, व्लॉगिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन आउटपुट प्रदान करता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। चार्जिंग के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यानी कुछ ही मिनटों में बैटरी आसानी से 1 दिन के बैकअप के लिए तैयार हो जाती है।

क्यों है ये डील वैल्यू-फॉर-मनी?

OnePlus 15 के लॉन्च के बावजूद OnePlus 13 सबके लिए बेस्ट विकल्प बना हुआ है, खासकर उनके लिए जो फ्लैगशिप फीचर्स कम कीमत में चाहते हैं। डिस्प्ले, कैमरा, प्रदर्शन, बिल्ड क्वालिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट, हर स्थान पर यह फोन आज भी मजबूती से खड़ा है। Amazon की ताज़ा डील इसे और भी आकर्षक बना देती है।

अगर आप 60,000 रुपये से कम में एक भरोसेमंद, प्रीमियम और फ़्यूचर-प्रूफ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो OnePlus 13 निश्चित ही एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X