Home
Mobile

OnePlus 13 सीरीज आज भारत में लॉन्च होगी, संभावित कीमत, फीचर्स और उपलब्धता

वनप्लस आज अपनी फ्लैगशिप OnePlus 13 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत OnePlus 13 और OnePlus 13R को पेश किया जाएगा। जहां OnePlus 13 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, वहीं 13R को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। तो आइए आपको आगे वनप्लस के इन आगामी डिवाइसेस के लॉन्च से पहले उनके अपेक्षित स्पेसिफिकेशन और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus 13 की अपेक्षित कीमत

वनप्लस 13 की चीन में शुरूआती कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,000 रुपये)है, जो इसके पिछले मॉडल से लगभग 200 युआन से ज्यादा है। टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 5299 युआन (लगभग 62,500 रुपये है। ऐसे में भारत में भी इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में पिछले साल की 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत से ज्यादा तय किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 13 सीरीज आज भारत में लॉन्च होगी

OnePlus 13 के अपेक्षित स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13 में 6.82-इंच BOE X2 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और दुनिया की पहली DisplayMate A++ रेटिंग के साथ आएगा।

इसके अलावा इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा, जिसका AnTuTu स्कोर 3.18 मिलियन है। इसके साथ ही इसमें 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो Sony LYT 808 प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT600 टेलीफोटो लेंस और 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस होगा। इसके अलावा इसमें32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

इसे पावर देने के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh तक की एक बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

पानी और धूल से बचाव के लिए OnePlus 13 को IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा, जो OnePlus 12 में देखे गए ऑप्टिकल सेंसर से अपग्रेड है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 Series Launching Today in India, Expected Price, Features and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X