Home
Mobile

OnePlus 13 Vs OnePlus 13R: 7 जनवरी से पहले डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट, बैटरी और अन्य डिटेल

OnePlus 13 Vs OnePlus 13R: वनप्लस 13 और वनप्लस 13R 7 जनवरी को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने जा रहा हैं। जिसका वनप्लस लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स की कई लीक और अफवाहें अब तक सामने आ चुके हैं, जो इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की झलक देती हैं। अगर आपको भी इन फोन्स का इंतजार हैं, तो आईए आगे इन आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की अब तक सामने आई सभी जानकारी पर नजर डालते हैं।

OnePlus 13 Vs 13R: कीमत

भारत में Oneplus 13 सीरीज की कीमत की बात करें तो वनप्लस 13 की संभावित कीमत 67,000 से 70,000 रुपये के बीच तय किए जानें की उम्मीद है, जबकि वनप्लस 13R की शुरूआती कीमत 40,999 रुपये कंपनी तय तक सकती है।

OnePlus 13 Vs OnePlus 13R: डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट औरबैटरी डिटेल्स

OnePlus 13:

वनप्लस 13 में 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें वनप्लस 13 में OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। स्मार्टफोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करने की भी उम्मीद है। 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी द्वारा पूरक होगा।

OnePlus 13R:

वनप्लस 13R का किफायती वेरिएंट और OnePlus Ace 5 का रीब्रांड माना जा रहा है। इसमें 6.78-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP लेस शामिल हैं। यह 80W फास्ट चार्जिंग और 6,100mAh (संभवत: भारतीय वर्जन में थोड़ी कम) बैटरी के साथ आ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13 vs 13R Launching January 7, Display, Camera, Battery and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X