OnePlus 13 बनाम iQOO 13: कौन सा फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है?, यहां जानें
iQoo 13 और OnePlus 13 दोनों ही हाल ही में वैश्विक बाजार में पेश किए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं, जो एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स ऑफर करते हैं। हालांकि दोनों में उच्च प्रदर्शन और हाई सुविधाएं हैं, iQoo 13 विशेष रुप में गेमर्स और प्रदर्शन-लवर्स करता है, जबकि OnePlus 13 एक संतुलित और सर्वागीण प्रीमियम अनुभव पर जोर देता है।
दोनों फोन्स में बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस हैं लेकिन iQoo 13 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो अधिक गेमिंग और प्रदर्शन वाला फोन चाहते हैं, जबकि OnePlus उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो एक सर्वागीण, उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

डिस्प्ले
iQoo 13 और OnePlus 13 दोनों में 2K+AMOLED डिस्प्ले है, जो शानदार ब्राइटनेस और उच्च रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं। आईक्यू 13 में 144Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के वाला 6.82-इंच फ्लैट BOE Q10 पैनल है, जो गेमिंग के लिए आदर्श है।
वहीं OnePlus 13 में 120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और डिस्प्लेमेट A++ सर्टिफिकेशन के साथ 6.82-इंच का BOE X2 LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो मल्टीमीडिया और दैनिक उपयोग के लिए बेस्ट है। हालांकि दोनों डिस्प्ले बेहतरीन हैं लेकिन iQoo 13 की उच्च रिफ्रेश रेट इसे गेमर्स केलिए बेहतर ऑप्शन बनाती है।
प्रोसेसर
प्रदर्शन OnePlus 13 और iQoo 13 दोनों ही Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आते हैं। आईक्यू 13 को कंपनी ने खास तौर पर गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया है, जिसमें Q2 सेल्फ-डेवलप्ड चिप, 144fps नेटिव फ्रेम रेट, PC लेवल टेक्सचर रेजॉल्यूशन और एडवांस थर्मल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स हैं।
वहीं OnePlus 13 गेमिंग के लिए भी सक्षम है, लेकिन यह एक संतुलित अनुभव देता है, जिसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक और बायोनिक वाइब्रेशन मोटर टर्बो जैसे गेमिंग एन्हांसमेंट हैं, हालांकि इसमें iQoo 13 की कुछ खास गेमिंग सुविधाएं नहीं हैं।
कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में OnePlus 13 स्मार्टफोन आईक्यू 13 से आगे है। इसका 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, Hasselblad ट्यूनिंग के साथ बेहतरीन इमेज क्वालिटी और 120x डिडिटल जूम जैसी खासियत प्रदान करता है।
जबकि, iQoo 13 में 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस के साथ एक मजबूत कैमरा सेटअप है, जो प्रभावशाली है, लेकिन OnePlus 13 के पेरिस्कोप जूम और Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन जैसी फैसलिटी से मेल नहीं खाती।
बैटरी
OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि iQoo 13 में 6150mAh की बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग है, जो केवल 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में यदि आपको वायरलेस चार्जिंग की जरूरत है तो वनप्लस 13 एक बेस्ट ऑप्शन है।
कीमत
OnePls 13 की शुरूआती कीमत 69,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड 24GB/1TB स्टोरेज वाला मॉडल 89,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि iQoo 13 की शुरूआती कीमत 54,999 रुपये है, वहीं इसके टॉप 16GB/1TB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। ऐसे में आईक्यू 13 पैसे के लिहाज से बेहतर मूल्य प्रदान करता है, खासकर उन गेमर्स के लिए जो उच्च प्रदर्शन और गेमिंग फैसलिटी वाला फोन ढूंढ रहे हैं।
अगर आप एक गेमर हैं या आपको उच्च प्रदर्शन, थर्मल मैनेजमेंट और फ्रेम रेट की प्राथमिकता है तो iQoo 13 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसका गेमिंग-ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन, 144Hz डिस्प्ले और कीमत इसे गेमिंग लवर्स के लिए आदर्श बनाता है।
वहीं अगर आप फोटोग्राफी लवर हैं और बेहतर कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ एक संतुलित स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आपके लिए OnePlus 13 ज्यादा कीमत के बाद भी शआनदार ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








