Home
Mobile

Oneplus 13 बनाम iQoo 13: क्या हैं दोनों में अंतर? यहां देखें सभी स्पेसिफिकेशन की तुलना

Oneplus ने आज यानी (31 अक्टूबर) को चीन में अपना नया फ्लैगशिप Oneplus 13 लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस दुनिया का तीसरा स्मार्टफोन है।

इससे पहले Xiaomi 15, 15 Pro और iQOO 13 को इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा चुका है। तो आइए आपको iQOO 13 और Oneplus 13 के बीच मिलने वाले अंतर को जानते हैं।

Oneplus 13 बनाम iQoo 13: यहां देखें सभी स्पेसिफिकेशन की तुलना

iQoo 13 की कीमत- चीन में iQOO 13 के कीमत बेस 12GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,200 रुपये) है। वहीं इसके 12GB/512GB- CNY 4,299 (लगभग 50,750 रुपये), 16GB/512GB CNY 4,499 (लगभग 53,100 रुपये) और 16GB/1TB CNY 5,199 (लगभग 61,350 रुपये) है। इसे ग्रीन, ब्लैक और BMW मोटरस्पोर्ट लेजेंडरी एडिशन (व्हाइट) शेड में उपलब्ध कराया गया है।

Oneplus 13 के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत चीन में 4499 युआन (लगभग 53,150 रुपये), 12GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 4899 युआन (लगभग 57,875 रुपये), 16GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 5299 युआन (लगभग 62,590 रुपये) और इसके टॉप मॉडल 24GB/1TB की कीमत 5999 युआन (लगभग 70,860 रुपये) रखी गई है। यह फोन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध हो चुका है और चीन में इसकी बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन -

डिस्प्ले- आईक्यू 13 में 6.82-इंच 2K 8T LTPO OLED डिस्प्ले है। इसके पैनल में अडैप्टिव 1Hz - 144Hz रिफ्रेश रेट और 510 PPI की पिक्सल डेनसिटी है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन HDR को सपोर्ट करने में भी सक्षम है, जो 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह 2592Hz तक हाई फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करता है, इसे कई आई प्रोटेक्शन फीचर्स से लैस किया गया है।

OnePlus 13 मॉडल में 2K+ 6.82-इंच LTPO AMOLED 120HZ डिस्प्ले दी गई है। फ्रंट पैनल HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है।

प्रोसेसर - आईक्यू 13 फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है। इसके अलावा iQOO 13 में 144fps और 2K सुपर-रिज़ॉल्यूशन वाली Q2 गेमिंग चिप भी है। OnePlus 13 में भी Snapdragon 8 Elite है।

स्टोरेज- इस फोन को 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा क्वाड चैनल रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, फोन में 7K VC कूलिंग सिस्टम भी है जो एक नए डुअल-ड्राइव हीट स्प्रेडर डिजाइन को अपनाता है। वनप्लस 13 में 12GB रैम से लेकर 24GB तक के रैम का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50MP Sony IMX921 सेंसर (f/1.88, OIS, 1/1.49") से लैस है। इसका मेन कैमरा f/2.0 अपर्चर वाले 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और f/1.85 अपर्चर और 4x लॉसलेस जूम वाले 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो शूटर के साथ जोड़ा गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा है।

वनप्लस 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 सेंसर, 114-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 सेंसर और फाइनल 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमे आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी- आईक्यू 13 में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,150 mAh की बैटरी दी गई है। Oneplus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि पिछले मॉडल के मुकाबले से बेहतर है।

यह डिवाइस 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार फोन 26 मिनट में 0 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन आईफोन पर MagSafe की तरह मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स- फोन में हाई-फाई ऑडियो वाला स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट रीडर भी है। यह एंड्रॉइड 15-आधारित OriginOS 5 चलाता है। धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिले हैं।

Oneplus 13 में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है, लेकिन इसकी ग्लोबल यूनिट्स OxygenOS 15 पर चलेगी। इसमें रीडिजाइन क्विक सेटिंग टॉगल, लॉक स्क्रीन डेप्थ इफेक्ट, इंटेलिजेंट सर्च और कई AI एडिशन का सपोर्ट शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13 vs iQoo 13: What are the Differences? Checkout Our Full Specs Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X