OnePlus 13 होगा OnePlus 12 से महंगा, जानें सभी फीचर्स
OnePlus 13 Price: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 13 लॉन्च करने जा रहा है। जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग पास आ रही है, वैसे-वैसे इसके डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस पर से भी पर्दा उठता जा रहा है।
अब नई लीक में इस आगामी फोन की कीमत का खुलासा हुआ है। तो आइए आपको वनप्लस 13 के सभी स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 13 लीक कीमत- लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले ही @TechHome100 ने वनप्लस 13 के चीनी वर्जन की कीमत लीक कर दी है। इनके अनुसार इस फोन को 4699 युआन यानी कि, (लगभग 55,400 रुपये) कीमत में पेश किया जाएगा। जो कि, OnePlus 12 से 400 Yuan यानी (लगभग 4,707 रुपये) ज्यादा है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, वनप्लस अपने ग्राहकों के कीमत को और ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए लॉन्च प्रमोशन और छूट ऑफर करेगा।
OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस - लॉन्च डेट कंफर्म करने के बाद, कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि, OnePlus 13 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल होगा।
जिसे 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इस डिवाइस को पहले ही AnTuTu बैंचमार्क पर 3,094,447 स्कोर मिल चुका है। जबकि, वनप्लस 12 को Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट के साथ पेश किया गया था।
इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि, वनप्लस 13 को हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ लाया जाएगा। जो यूजर को सभी लेंस और फोकल लंबाई में अलग-अलग हैसलब्लैड कलर बनावट ऑफर करेगा।
वनप्लस ने इस बात पर भी जोर दिया है कि, यह यूनिक कलर प्रोफाइल सुसंगत (Compatible) होगी, चाहे कोई भी कैमरा इस्तेमाल किया जाए। इसका मेन उद्देश्य यूजर्स को स्मार्टफोन के साथ हाई-एंड कैमरों का उपयोग करने जैसा प्रोफेशनल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देना है।
OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 15 के साथ पेश होगा। वहीं इसके पुराने मॉडल वनप्लस 12 को एंड्रॉइड 14 बेस्ड OxygenOS 14 सपोर्ट के साथ लाया गया था।
अपने इस आगामी फोन को कंपनी पावरफुल बैटरी के साथ ला सकती है, जिसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। जबकि, वनप्लस 12 में भी 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है।
इसके डिजाइन की की जाए तो इसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ स्लीक और प्रीमियम बिल्ड के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन Obsidian Secret Realm , White Dew Morning Light और Blues Hour तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।इसके अलावा हीट को कम करने के लिए इसमें सेकेंड जनरेशन Tiangong Cooling System Pro होगा।


Click it and Unblock the Notifications








