Home
Mobile

OnePlus 13 vs OnePlus 12:आपको किसे चुनना चाहिए?, यहां देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

OnePlus ने भारत में अपनी नई वनप्लस 13 लाइनअप लॉन्च की है, जिसमें वनप्लस 13 और वनप्लस 13R शामिल हैं। वनप्लस 13 को नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, और इसमें कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं, जो इसके पिछले मॉडल OnePlus 12 से अलग हैं।

कीमत के मामले में भी बदलाव किया गया है। वनप्लस 13 की शुरूआती कीमत 69,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च डिस्काउंट के साथ इसे महज 64,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशन की तुलना करेगे। जिससे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार सही फोन का चुनाव कर सकें।

OnePlus 13 vs OnePlus 12:देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

डिजाइन

वनप्लस 13 में एक नया डिजाइन पेश किया गया है, जो वनप्लस 12 से अलग है। इसमें बॉक्सी फ्रेम है, जबकि वनप्लस 12 में घुमावदार डिजाइन था। यह बदलाव डिवाइस के लुक और फील को नया और आकर्षक बनाता है।

डिस्प्ले

वनप्लस 13 और वनप्लस 12 दोनों में 6.82 इंच का QHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, लेकिन दोनों में पैनल टाइप में अंतर है। वनप्लस 13 में OLED पैनल मिलताहै, जबकि वनप्लस 12 में AMOLED पैनल है। दोनों फोन पर पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है। हालांकि वनप्लस 13 में अल्ट्रा HDR इमेज, HDR विविड, एचडीआर10+, डॉल्बी विजन और 10-बिट कलर सपोर्ट जैसे अन्य फीचर्स हैं, जो वनप्लस 12 में उपलब्ध नहीं हैं।

प्रोसेसर और स्टोरेज

वनप्लस 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। वहीं वनप्लस 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। ऐसे में वनप्लस 13 उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें बेहतर प्रोसेसर और ज्यादा रैम की आवश्यकता होती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं वनप्लस 12 में आपको 50MP का मेन कैमरा, 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। दोनों स्मार्टफोन्स में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी

वनप्लस 13 में 6000mAh की बैटरी है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग, 50W की वायरलेस चार्जिंग, 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं वनप्लस 12 में 5000mAh की बैटरी है और यह 100W फास्ट चार्जिंग, 50W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में वनप्लस की बैटरी कैपेसिटी ज्यादा है, हालांकि, चार्जिंग स्पीड दोनों में समान है।

IP रेटिंग

वनप्लस 13 में IP68/69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। जबकि वनप्लस 12 में IP65 रेटिंग है, जो कम सुरक्षा प्रदान करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 vs OnePlus 12: Which One Should You Choose?, Here Full Specs Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X