Home
Mobile

OnePlus 13 vs OnePlus 13R में क्या है फर्क?, जानें दोनों फोन्स की कीमत, ऑफर, फीचर्स और अन्य डिटेल्स

OnePlus ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन्स OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च कर दिया है, जो फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट 6000mAh की बड़ी बैटरी (जो कि OnePlus फोन की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है) और 50MP कैमरे के साथ आते हैं।

इन दोनों फोन्स में कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। अगर आप इन दोनों फोन के बारे में फ्यूजन हैं, तो इस आर्टिकल में हम OnePlus 13 और OnePlus 13R की कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशंस की तुलना करेंगे।

OnePlus 13 vs OnePlus 13R: जानें दोनों में अंतर

OnePlus 13 vs OnePlus 13R कीमत व ऑफर

वनप्लस 13 की कीमत भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 69,999 रुपये से शुरू होती है और यह 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। वहीं OnePlus 13R की शुरूआती कीमत 12GB/256GB मॉडल के लिए 42,999 रुपये है।

वनप्लस 13 की बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी, जबकि वनप्लस 13R की बिक्री 13 जनवरी से शुरू होगी। OnePlus 13 पर ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए 5000 रुपये छूट दी जा रही है, और वनप्लस 13R पर 3,000 रुपये की छूट उपलब्ध है।

OnePlus 13 vs OnePlus 13R कलर

OnePlus 13 को तीन कलर ऑप्शन आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स और मिडनाइट ओशन में पेश किया गया है, जबकि Oneplus 13R को एस्ट्रल ट्रेल और नेबुला नोयर में उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus 13 vs OnePlus 13R स्पेक्स

डिस्प्ले: वनप्लस 13 में 6.82-इंच QHD+ProXDR LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और सिरेमिक गार्ड कवर ग्लास से लैस है। जबकि, वनप्लस 13R में 6.77-इंच 1.5K ProXDR LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

प्रोसेसर: वनप्लस 13 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट को एड्रेनो 830 GPU मिलता है। जबकि, वनप्लस 13R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 को एड्रेनो 750 GPU है।

सॉफ्टवेयर: वनप्लस 13 स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा, इसे 4 साल तक Android अपग्रेड और 6 साल तक Android अपडेट मिलेगा। जबकि, वनप्लस 13R Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा, जिसे 4 साल का Android अपग्रेड और 6 साल का Android अपडेट मिलेगा।

कैमरा: वनप्लस 13 में 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि, OnePlus 13R में 50MP Sony LYT-700 का मेन कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।

सेल्फी कैमरा: OnePlus 13 में 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा है। जबकि, OnePlus 13R में सेल्फी के लिए कंपनी ने16MP कैमरा शामिल है।

बैटरी: OnePlus 13 में 6,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 100W SUPERVOOC (वायर्ड), 50W AIRVOOC (वायरलेस) चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। जबकि, OnePlus 13R में 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

अन्य फीचर्स: OnePlus 13 में Wi-Fi 7, NFC, USB टाइप-C पोर्ट, अलर्ट स्लाइडर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स से लैस है। जबकि, OnePlus 13R में Wi-Fi 7, NFC, ऑप्टिकल फिगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर और IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 Vs OnePlus 13R Know price, camera, display, design and features comparison in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X