Home
Mobile

Oneplus 13 vs Samsung Galaxy S24 5G में कौन है ज्यादा बेहतर?, यहां जानें फुल कंपैरिजन

OnePlus ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13 को लॉन्च किया है। वनप्लस का यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस है, जो AnTuTu पर 3.18 मिलियन पॉइंट का वादा करता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68+IP69 डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ रेटिंग मिले हैं।

वनप्लस के इस नए फ्लैगशिंग का सीधा मुकाबला Samsung galaxy s24 5g से माना जा रहा है। तो चलिए आपको आगे इनके बीच मिलने वाले अंतर से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus 13 vs Samsung Galaxy S24 5G में कौन है ज्यादा बेहतर?

OnePlus 13 vs Galaxy S24 5G कीमत: वनप्लस 13 के 12GB/256GB की कीमत चीन में 4499 युआन यानी (लगभग 53,150 रुपये) है। जबकि, गैलेक्सी एस24 5जी के 256GB मॉडल की कीमत 59,705 रूपये हैं।

डिस्प्ले: OnePlus के इस 13 मॉडल में 2K+ 6.82-इंच LTPO AMOLED 120HZ डिस्प्ले दी गई है। फ्रंट पैनल HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है। जबकि, Galaxy s24 5g में 6.2 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

प्रोसेसर: वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। जबकि, गैलेक्सी एस24 5जी में Exynos 2400 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

स्टोरेज: वनप्लस 13 में 12GB रैम से लेकर 24GB तक के रैम का सपोर्ट दिया गया है। जबकि, गैलेक्सी एस24 5जी में 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है।

कैमरा: वनप्लस 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 सेंसर, 114-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 सेंसर और फाइनल 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। बात करें सेल्फी कैमरा की तो इसमें आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

जबकि, गैसेक्सी एस24 5जी में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 10MP का ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस, 50MP का वाइड एंगल और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है।

बैटरी: वनप्लस 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 26 मिनट में 0 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन आईफोन पर MagSafe की तरह मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

जबकि, गैलेक्सी एस24 5जी में 4000mAh तक की बैटरी शामिल की गई है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, फुल चार्ज में इसे 78 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स: Oneplus 13 में रीडिजाइन क्विक सेटिंग टॉगल, लॉक स्क्रीन डेप्थ इफेक्ट, इंटेलिजेंट सर्च और कई AI एडिशन का सपोर्ट शामिल है। जबकि, गैलेक्सी एस24 5जी में वाईफाई, डुअल सिम स्लॉट, ब्लूटूथ, GPS और USB टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13 vs Samsung galaxy s24 5g: Comparison in price features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X