धमाकेदार डील! OnePlus 13R को कम दाम में खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस
2025 की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13R स्मार्टफोन पर अमेजन गजब की डील ऑफर कर रहा है। परफॉर्मेंस बूस्टर फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए इस फोन को डील में खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं। वनप्लस 13R के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही डील और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

OnePlus 13R पर तगड़ी डील
वनप्लस 13R स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर 42,998 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस हिसाब से फोन की प्रभावी कीमत 40,000 रुपये से भी कम हो जाएगी। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो 42,998 रुपये तक उसकी वैल्यू मिल सकती है।
इसके अलावा, जिन लोगों के पास बजट नहीं है, उनके लिए अमेजन EMI की सुविधा भी दे रहा है। फोन Nebula Noir और Astral Trail जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.77 इंच की ProXDR LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K 2780×1264 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिला हुआ है।
प्रोसेसर- वनप्लस 13आर में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन हेवी टास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।
कैमरा सेटअप- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी- बैटरी और चार्जिंग की बात करें, तो इसमें 80W सुपरवूक चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की जंबो बैटरी लगाई गई है।
ओएस- इसमें OxygenOS 15 बेस्ड एंड्रॉइड 15 ओएस मिलता है, इसे 6 साल के ओएस अपडेट मिले हुए हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शन- स्मार्टफोन में वाई-फाई 7, एनएफसी, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर और पानी-धूल से सेफ्टी के लिए IP65 की रेटिंग मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications