Home
Mobile

OnePlus 13R के लॉन्च से पहले बैटरी और अर्ली-बर्ड ऑफर का खुलासा

Oneplus ने हाल ही में चीन में अपनी Ace 5 सीरीज लॉन्च की, जिसमें स्टैंडर्ड और दोनों मॉडल शामिल हैं। स्टैण्डर्ड ऐस 5 को वैश्विक स्तर पर वनप्लस 13आर के नाम से पेश किया जा सकता है। दोनों मॉडल के बीच बैटरी क्षमता में अंतर देखा जा सकता है।

चीन में लॉन्च किए गए वनप्लस ऐस 5 में 6,400mAh की बैटरी है, जो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है और पिछली पीढ़ी के 5,500mAh बैटरी से काफी बड़ी है। इस बैटरी के साथ फोन 23 घंटे तक वीडियो प्लैबैक सोपर्ट कर सकता है, जबकि इसका डिजाइन केवल 8mm पतला है। दूसरी ओर OnePlus 13R में 6,000mAh की बैटरी होगी, जो आगामी वनप्लस 13 फ्लैगशिप के समान क्षमता वाली है।

OnePlus 13R की बैटरी और अर्ली-बर्ड ऑफर डिटेल्स आई सामने

वनप्लस 13आर फ्लैगशिप Oneplus 13 के साथ एक टीजर वेबपेज साझा करता है, जिससे कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 6,000mAh बैटरी क्षमता में गलती हो सकती है।

हालांकि लंबे समय से चल रही अफवाहों के अनुसार वनप्लस 13आर में 6000mAh की बैटरी होगी, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि यह स्पेसिफिकेशन वैश्विक लॉन्च पर भी यही रहेगा।

हाल ही की रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 13R को भारत में दो कलर ऑप्शन नेबुला नोयर और एस्ट्रेल ट्रेल के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। ब्रांड ने $50 में डिवाइस ते लिए अर्ली-बर्ड रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है, जिसमें $50 की छूट और $229 मूल्य के अनय गिफ्ट दिए जा रहे हैं।

इस आगामी सीरीज Onepls 13 की कीमत की बात करें तो इसे 67,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है, जो Oneplus 12R की 64,999 रुपये की शुरूआती कीमत से थोड़ी ज्यादा होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 13r battery details and early bird offers revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X