Home
Mobile

15000 रुपये सस्ता मिल रहा दमदार कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला OnePlus 13R; यहां चेक करें डील और ऑफर्स

OnePlus 13R Price Drop: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और पुराने फोन को एक्सचेंज करके एक दमदार डिवाइस लेना चाहते हैं, तो OnePlus 13R आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर, दमदार कैमरा और शानदार बैटरी की ,सुविधा मिलती है। यह मिड-रेंज फोन अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो रहा है और अब Amazon India पर इस फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है , जो इसे एक स्टील डील बना देता है।

यहां हम इस फोन पर मिल रहे ऑफर और डिस्काउंट के बारे में जानेंगे। साथ ही यह भी समझेंगे कि इसे खरीदना आपके लिए सही ऑप्शन होगा या नहीं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

6000mAh बैटरी वाले OnePlus 13R पर मिलेगा 15000 रुपये का बंपर डिस्काउंट

15,000 रुपये तक की छूट

OnePlus 13R का 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाला हाई-एंड वेरिएंट Amazon India पर 51,999 रुपये की जगह सिर्फ 47,998 रुपये में उपलब्ध है। यानी कि आपको सीधी 4,000 रुपये की छूट मिल रही है।
अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह, कुल मिलाकर छूट 15,000 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की फाइनल वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी, जिसकी जांच Amazon के एक्सपर्ट्स करेंगे।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

OnePlus 13R एक प्रीमियम लुक और फील वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसे दो कलर ऑप्शन - Nebula Noir और Astral Trail - में लॉन्च किया गया है।

डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। ये डिस्प्ले बेहद स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार आउटडोर विजिबिलिटी देती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: OnePlus 13R में लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो 16GB रैम और 512GB UFS स्टोरेज के साथ आता है। यह कॉम्बिनेशन आपको मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स में शानदार एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें शामिल 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो नॉर्मल से लेकर पोर्ट्रेट और वीडियो क्वालिटी में शानदार परफॉर्म करता है।

बैटरी और चार्जिंग: OnePlus 13R में मिलती है बड़ी 6000mAh बैटरी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 20 मिनट में 50% और एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

क्यों खरीदें OnePlus 13R?

  • फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और कैमरा
  • दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
  • प्रीमियम डिस्प्ले और डिजाइन
  • आकर्षक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, बैटरी, कैमरा और प्रीमियम लुक का बेहतरीन संतुलन दे - और वो भी 50,000 रुपये से कम कीमत में तो OnePlus 13R आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। Amazon के इस डील के साथ इसे खरीदना एक स्मार्ट फैसला साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13R Discount Price features specification Amazon deals and offers check details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X