OnePlus 13R के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, मिलेंगे ये खास फीचर्स
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 13 के भारत समेत ग्लोबल लॉन्च का खुलासा कर दिया है। वहीं सामने आई रही रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी उसी वक्त अपना एक किफायती स्मार्टफोन OnePlus 13R को भी पेश कर सकती है। हालांकि, इसके आने से पहले ही इस आगामी फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। तो चलिए आपको आगे सभी डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Ace 5 को भारत समेत ग्लोबल बाजारों में OnePlus 13R के रुप में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 13R की नई लीक में सभी स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठ चुका है। नई रिपोर्ट के अनुसार फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 PPI है।

यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जो पिछले वनप्लस 12R के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 का अपग्रेड है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, अभी लॉन्च टाइमलाइन पर से पर्दा नहीं उठा है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित ओएस15.0 पर रन करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP (f/1.8), 8MP (f/2.2) और 50MP (f/2.0) सेंसर शामिल हैं। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh तक की बैटरी शामिल किए जानें की संभावना है, जो फ्लैगशिप वनप्लस 13 जैसी होगी। हालांकि, यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जो वनप्लस 12R के 100W चार्जिंग से थोड़ा कम है।
कनेक्टिविटी के के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूथूट 5.4, NFC और USB टाइप-C शामिल होंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिट सेंसर होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
इसका डाइमेंशन 161.72x75.77x8.02mm और वजन OnePlus 12R से थोड़ा कम हो सकता है। वनप्लस 13 के जनवरी में भारत लॉन्च की पुष्टि हुई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी वनप्लस 13R को भी उसी के साथ लॉन्च करेगी। हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








