धमाकेदार ऑफर्स के साथ OnePlus 13R की सेल भारत में शुरू, यहां देखें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Oneplus 13R आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। हाल ही में लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब ओपन सेल में आ गया है, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Oneplus 13R में दमदार Snapgragon 8 Gen 3 SoC, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और IP65 रेटिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं।
इसके अलावा लॉन्च के मौके पर आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों में उत्कृष्टता चाहते हैं। तो आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स, उपलब्धता और नई कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

भारत में OnePlus 13R की कीमत व ऑफर डिटेल
OnePlus 13R आज दोपहर 12 बजे से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। आप इसे Amazon, Oneplus.in, Oneplus Store ऐप और प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर्स जैसे रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और Oneplus एक्सपीरियंस स्टोर से खरीद सकते हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन एस्ट्रल ट्रेल और नेबुला नोयर दो रंगों में उपलब्ध है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। बेहतरीन फीचर्स के साथ अब आप इसे खास ऑफर्स के साथ भी ले सकते हैं।
भारत में OnePlus 13R की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है, जो 12GB/256GB मॉडल के लिए है, जबकि 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। इसके साथ ही ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, बजाज फिनवर्स और अन्य प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 तक की छूट और 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का शानदार ऑफर भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा इस पर अन्य लाभ के तौर पर इसके साथ ग्राहकों को 180 दिनों की नि:शुल्क रिप्लेसमेंट, लाइफटाइम ग्रीन लाइन समस्या वारंटी और दो एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिल रहे हैं।
साथ ही 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता के लिए Oneplus.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर 35% बायबैक पाने का मौका है। ऐसे आप कम कीमत में इस बेहतरीन स्मार्टफोन का अनुभव और शानदार ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस के इस फोन में 6.78-इंच 1.5K 8T OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन HDR10+, डॉल्बी विजन और HDR विविड को सपोर्ट करने में भी सक्षम है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है, जो 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है।Android 15 पर OxygenOS 15 चलाने वाला यह चार साल के OS अपडेट और छह साल के सुरक्षा पैच का वादा करता है। यह फोन IP65 रेटेड है और इसमें स्क्रैच-प्रतिरोधी डबल-साइडेड क्रिस्टल शील्ड ग्लास लगा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो यूनिट शामिल है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh कार्बन सिलिकॉन बैटरी से पैक है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 4G, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर दिए गए है।


Click it and Unblock the Notifications








