OnePlus 13R पर मिल रहा 9000 रुपये का डिस्काउंट; मिड-रेंज में प्रीमियम परफॉर्मेंस, जानें कीमत और ऑफर्स
OnePlus 13R Price Drop: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले, प्रीमियम कैमरा और जबरदस्त बैटरी बैकअप दे सके, तो OnePlus 13R आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
इस समय Flipkart पर इस डिवाइस पर जबरदस्त छूट मिल रही है, जिससे यह फोन और भी किफायती हो गया है। चलिए ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की सारी डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 13R पर Flipkart का ऑफर
Flipkart पर OnePlus 13R के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल 39,934 रुपये है, जबकि इसकी मूल कीमत ₹44,999 है। यानी आपको लगभग 5,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को हर स्टेटमेंट क्वार्टर पर 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है।
इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्पों का फायदा उठाकर आप इस डिवाइस को और सस्ते में खरीद सकते हैं।
OnePlus 13R के फीचर्स
डिस्प्ले
OnePlus 13R में 6.78-इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्क्रीन HDR कंटेंट और गेमिंग के लिए एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है जो Adreno 750 GPU के साथ आता है। यानी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग - परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं।
रैम और स्टोरेज
यह डिवाइस 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिससे स्पीड और स्टोरेज दोनों में बेहतरीन अनुभव मिलता है।
सॉफ्टवेयर
फोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है, जिसमें यूजर इंटरफेस स्मूद और क्लीन है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 13R ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की पिक्चर्स और वीडियो कॉल्स सुनिश्चित करता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो सकता है। लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों का कॉम्बिनेशन इसे परफेक्ट बनाता है।
क्या OnePlus 13R खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट 40,000 रुपये के आसपास है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो हर पहलू में संतुलित हो - तो OnePlus 13R एक शानदार डील है। प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप जैसा प्रोसेसर, जबरदस्त बैटरी, और कैमरा क्वालिटी इसे मिड-रेंज का किंग बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








