Home
Mobile

OnePlus 13R पर 7400 रुपये की जबरदस्त छूट! सस्ते में खरीदें फ्लैगशिप एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन

OnePlus 15 और OnePlus 15R के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus 13R पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप OnePlus लेने की सोच रहे हैं, तो ये मौका शायद आखिरी और सबसे बढ़िया साबित हो सकता है।

Flipkart पर इस फोन की कीमत में करीब ₹7,400 तक की भारी गिरावट की गई है, जिससे अब ये एक फ्लैगशिप एक्सपीरियंस वाला बजट फोन बन गया है।

OnePlus 13R पर 7400 रुपये की जबरदस्त छूट

OnePlus 13R की घटी कीमत

OnePlus 13R को भारत में लॉन्च के समय ₹42,999 की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब Flipkart पर यह सिर्फ ₹37,946 में मिल रहा है। यानी सीधा ₹5,503 की कटौती हो रही है!

इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card है, तो आपको ₹1,898 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन की इफेक्टिव प्राइस ₹36,048 तक आ जाती है।

अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो यह कीमत और भी नीचे जा सकती है , यानी लगभग ₹34,000 से भी कम में OnePlus 13R आपका हो सकता है।

OnePlus 13R के फीचर्स

OnePlus 13R में दिया गया है एक 6.78-इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन बेहतरीन विजिबिलिटी देती है।

फोन को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से पावर दी गई है, वही प्रोसेसर जो कई प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में इस्तेमाल होता है। इसके साथ मिलता है 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज, जिससे फोन का परफॉर्मेंस और ऐप स्विचिंग बेहद स्मूद रहती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, यानी रियर और फ्रंट दोनों तरफ़ से बढ़िया फोटोग्राफी एक्सपीरियंस।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में मौजूद है 6000mAh की बैटरी, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चल जाती है। साथ में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन 0 से 100% चार्ज होने में करीब 30 मिनट ही लेता है।

यह फीचर उन लोगों के लिए खास है, जो लगातार फोन यूज करते हैं, चाहे गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग हो।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

OnePlus 13R दो शानदार कलर ऑप्शन- Iron Gray और Glacier Blue में आता है। इसका मेट फिनिश डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जो महंगे फ्लैगशिप्स जैसा फील देता है।

क्यों खरीदें OnePlus 13R ?

OnePlus 15 सीरीज के आने से पहले यह डील उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस तो चाहते हैं, लेकिन 80,000 रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं। ₹36,000 के आसपास इतने पावरफुल प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलना किसी बोनस से कम नहीं।

अगर आप OnePlus के नए फोन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आपका बजट थोड़ा टाइट है, तो OnePlus 13R का यह ऑफर मिस करना एक गलती होगी। यह न सिर्फ मिड-रेंज में एक पावरफुल डिवाइस है बल्कि प्रीमियम परफॉर्मेंस के साथ एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13R Price Drops by ₹7400 on Flipkart Perfect Time to Grab It Before OnePlus 15 Arrives
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X