OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 4 और डुअल 50MP कैमरा, क्या होंगे नए फीचर्स?
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus जल्द ही अपने घरेलू बाजार में वनप्लस 13 लॉन्च करने की तैयारियो में जुटा है, लेकिन एक नए लीक से पता चला है कि, कंपनी के पास एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन भी है। ऐसे में लोगों के बीच इस नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की डिटेल जानने का उत्सुकता बढ़ गई है। तो चलिए आपको आगे अब तक हमे जो कुछ भी पता विस्तार से बताते हैं।
दरअसल डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने OnePlus के अपकमिंग प्रीमियम फोन को लेकर बहुत ही खास संकेत दिए हैं। हालांकि, अभी इस फोन का नाम गुप्त रखा गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन से यह कंफर्म हो गया है कि, यह OnePlus Ace सीरीज की डिटेल्स हैं।

आपको बता दें, वनप्लस वेनिला Ace मॉडल को OnePlus R नाम से ग्लोबल बाजारों में पेश करता है। उदाहरण के लिए OnePlus Ace 2 को OnePlus 11R और Ace 3 को ग्लोबल बाजार में 12R नाम से लॉन्च किया गया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अपने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी OnePlus Ace 5 को भारत और चुनिंदा क्षेत्रों में OnePlus 13R के रूप में पेश कर सकती है।
OnePlus 13R की संभावित स्पेक्स - लीक्स की मानें तो वनप्लस 13R में क्वालकॉम SM8750 चिपसेट मिलेगा, जो संभवतः स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 होगा। अगर यह सच होता है तो यह वनप्लस 12R में पाए जाने वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होगा। हालांकि, एक संभावना बनी हुई है, कि वनप्लस R सीरीज के लिए अपनी सामान्य रणनीति पर कायम रह सकता है और इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से ही लैस कर सकता है।
लीक के अनुसार वनप्लस 13R में 1.5K डिस्प्ले होगा। जबकि, कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर और 50MP Samsung JN1 टेलीफोटो लेंस वाला डुअल-कैमरा सिस्टम मिल सकता है। जो Oppo Find X8 की फोटो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, और 1/1.56 इंच मापने वाले सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आता है।
ये फैसलिटी यह संकेत देती हैं कि, वनप्लस एक ऐसे डिवाइस को तैयार कर रहा है, जो किफायती कीमत में भी हाई-एंड स्मार्टफोन को टक्कर दे सके। इसके अलावा इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल किए जाने की अफवाह है, जो वनप्लस 12R में पाए जाने वाले 5,500mAh से बड़ी होगी।
लॉन्च टाइम लाइन- वनप्लस ऐस 5 के 2024 खत्म होने से पहले लॉन्च होने की अफवाह है। ऐसे में यह संभावना है कि, वनप्लस 13R भी जल्द ही लॉन्च होगा, जो चीन के बाहर चुनिंदा बाजारों में एंट्री करेगा। अगर कंपनी अपने पुराने पैटर्न को फॉलो करती है तो उम्मीद किया जा सकता है कि, वनप्लस 13R फ्लैगशिप वनप्लस 13 के साथ ही दस्तक देगा।


Click it and Unblock the Notifications








