Home
Mobile

OnePlus 13R स्मार्टफोन OnePlus 12R से कितना अलग है ?, देखें स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की तुलना

OnePlus ने हाल ही में अपनी OnePlus 13 सीरीज के लिए भारत में लॉन्च डेट ऐलान किया है, जिसमें मिड-रेंज सेगमेंट वाला OnePlus 13R भी शामिल होगा, जो पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 12R का उत्तराधिकारी है।

ये आगामी स्मार्टफोन्स 7 जनवरी 2025 को नए डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। अगर आप भी OnePlus 12R और OnePlus 13R को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। जिसमें हम दोनों फोन्स की डिजाइन से लेकर कीमत तक की तुलना करने जा रहे हैं।

OnePlus 13R vs OnePlus 12R:  स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की तुलना

डिजाइन

डिजाइन के मामले में OnePlus 13R में Oneplus 13 फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही डिजाइन हो सकता है, जिसमें फ्लैट स्क्रीन, लेदर बैक पैनल और नया कैमरा मॉडल शामिल होगा। वहीं OnePlus 12R में ग्लास बिल्ड और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

डिस्प्ले

वनप्लस 12R में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.78-इंच LTPO कवर्ड AMOLED डिस्प्ले है। वहीं OnePlus 13R में समान डिस्प्ले सुविधाएं हो सकती हैं, लेकिन इसमें फ्लैट स्क्रीन और अधिक ब्राइटनेस हो सकती है, साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट भी शामिल हो सकता है।

प्रोसेसर

वनप्लस 13R में संभवत: स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा, जबकि वनप्लस 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर था। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए, OnePlus 13R में फ्लैगशिप वनप्लस 12 के समान स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप मिलने की संभावना है।

कैमरा

वनप्लस 12R में 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं Oneplus 13R में नया टेलीफोटो लेंस और 50MP मुख्य कैमरा सेंसर हो सकता है।

बैटरी

वनप्लस 13R में 6300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जबकि Oneplus 12R में 5500mAh की बैटरी थी। इस प्रकार वनप्लस 13R में बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

कीमत

Oneplus 12R की भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ शुरूआती कीमत 39,999 रुपये थी, जबकि वनप्लस 13R की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13R vs OnePlus 12R: which is better know price features and specs comparison in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X