Home
Mobile

OnePlus 13s के डिस्प्ले पर मिलेगी लाइफटाइम वॉरंटी; ग्रीन लाइन आने पर फ्री में होगा रिप्लेसमेंट

OnePlus 13s Lifetime Warranty: जानी-मानी चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अपने कस्टमर्स के लिए नया फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को बेहतर फीचर्स और अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है। अपने नए अपडेट में कंपनी ने कहा है कि OnePlus 13s स्मार्टफोन लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ आएगा।

कंपनी ने एक टीजर वीडियो में बताया कि ग्रीन लाइन की समस्या के मामले में स्मार्टफोन फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की सुविधा देगा। हालांकि कंपनी ने इस बात को साफ कर दिया है कि ये वारंटी यूजर द्वारा हुए डैमेज या आउटर डैमेज को कवर नहीं करेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus 13s के साथ मिलेगी लाइफटाइम वॉरंटी!

कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम?

बता दें कि OnePlus यूजर्स अक्सर ग्रीन लाइन समस्या का सामना कर रहे थे। खासकर 2024 के दिसंबर महीने में बहुत से यूजर्स ने इस समस्या को लेकर शिकायत की थी। इसका समाधान देते हुए कंपनी ने 'Green Line Worry-Free Solution' पहल के तहत सभी मौजूदा OnePlus स्मार्टफोन पर लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी बढ़ा दी थी।

OnePlus ने इस फैसले का श्रेय डिस्प्ले तकनीकी में अपनी प्रगति को दिया, जिसका उद्देश्य ग्रीन लाइन से जुड़ी समस्या के बारे में बढ़ती चिंता को दूर करना है। OnePlus ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए अपने OnePlus 13 और 13R स्मार्टफोन पर भी लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी दी।

कब लॉन्च होगा नया डिवाइस

आपको बता दें कि OnePlus 13s 5 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें 6.32 इंच का डिस्प्ले होगा, जो इसे OnePlus 13 फ्लैगशिप सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट मॉडल बनाता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी है।

OnePlus 13s में क्या खास

प्रोसेसर: OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा, जो फ्लैगशिप OnePlus 13 में देखा गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होने की बात कही गई है।
डिस्प्ले: इसमें 6.32 इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जिसे FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ और डॉल्बी विजन के लिए सपोर्ट मिलेगा।

प्लस की: OnePlus ने यह भी पुष्टि की है कि 13s में सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर की जगह 'प्लस की' होगी। इस कस्टमाइजेबल बटन आपको ऑडियो प्रोफाइल स्विच करने, कैमरा लॉन्च करने, फ्लैशलाइट चालू करने, ऑडियो रिकॉर्ड करने और टेक्स्ट ट्रांसलेट करने में मदद कर सकता है।

Take a Poll

कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो OnePlus 13s में दो 50MP सेंसर और 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ डुअल 50MP रियर कैमरा सेट-अप होने की बात सामने आई है।
बैटरी: 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,260mAh की बैटरी मिल सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X