Home
Mobile

iPhone 16 जैसे डिजाइन वाला फोन लॉन्च करेगा OnePlus, ऐसी होंगी खूबियां, जानें एक्सपेक्टेड प्राइस

OnePlus 13s के लॉन्च को लेकर तमाम तरह के लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन iPhone 16 जैसे डिजाइन की वजह से लॉन्च से पहले ही अच्छा-खासा बज क्रिएट कर चुका है। फोन को वनप्लस 13 लाइनअप में लाया जा रहा है। बता दें ये फोन चाइना में लॉन्च किए वनप्लस 13T का ही रिब्रांड वर्जन है।

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी कीमतों का खुलासा किया गया है। अपकमिंग फोन की कीमत भारत, यूएसए और यूएई में कितनी होगी? आइए जानते हैं।

iPhone 16 जैसे डिजाइन वाला फोन लॉन्च करेगा OnePlus

OnePlus 13s: कितनी होगी कीमत

OnePlus 13s की भारत में शुरुआती कीमत 50,000 रुपये हो सकती है। इसे यूनाइटेड स्टेट में 649 डॉलर और UAE में AED 2,100 में लॉन्च किया जा सकता है। इन कीमतों से पता चलता है कि फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करेगा। फोन को वनप्लस इंडिया ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर के अलावा Amazon पर भी बेचा जाएगा। कंपनी इस फोन के जरिये उन ग्राहकों को टार्गेट करना चाहती है, जिन्हें कम प्राइस प्वाइंट पर फ्लैगशिप फोन जैसे फीचर चाहिए।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.32 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजॉल्यूशन 1.5K होगा। फोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite से लैस होगा। इसे 12GB रैम और 512GB इंटरनेट स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,260mAh की बैटरी मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए कॉम्पैक्ट फोन में रियर पैनल पर 50MP मेन, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

कंपनी इस बार ट्रेडिशनल अलर्ट स्लाइडर को कस्टमाइजेबल 'Plus Key' से रिप्लेस कर रही है। यह यूजर प्रेफरेंस के आधार पर शॉर्टकट की सुविधा देता है। फोन Black, Grey और Pink कलर में एंट्री करेगा। फिलहाल, फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है। इसे मई 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X