Home
Mobile

OnePlus 13s की दिखी झलक! जल्द लॉन्च होगा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन; इतनी रहेगी कीमत

वनप्लस ने हाल ही में चीन में OnePlus 13T लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी ने पुष्टि की है कि भारतीय मार्केट में इसे OnePlus 13s के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने X पर इस बारे में एलान किया है।

खास बात यह है कि OnePlus 13s में नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक्स के अनुसार, यह फोन मई के अंत या जून 2025 के शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus 13s का लॉन्च जल्द

OnePlus 13s की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (एक्सपेक्टेड)

वनप्लस 13s को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह एक कॉम्पैक्ट पावरहाउस होगा। इसमें 6.32-inch LTPO एमोलेड डिस्प्ले होगी, जो Full-HD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। सुरक्षा के लिए ओप्पो का नया क्रिस्टल शील्ड ग्लास दिया जाएगा।

इस फोन में पॉवर के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा, जिसे 16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेयर किया जाएगा। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें एक बड़ा 4400mm² वेटर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।

इसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। इस बार ultra-wide कैमरा नहीं मिलेगा, लेकिन ज्यादा फोकस टॉप-टियर जूम और रेगुलर शॉट्स पर होगा। 16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए होगा।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन फ्लैट-बैक डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें मिनिमल कैमरा बम्प और मेटल फ्रेम के साथ कर्व्ड कॉर्नर्स होंगे। इस बार आलर्ट स्लाइडर को प्रोग्रामेबल शॉर्टकट की से बदल दिया गया है। IP65 रेटिंग भी होगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड पर चलेगा।

OnePlus 13s की कीमत (एक्सपेक्टेड)

चीन में वनप्लस 13T की कीमत करीब CNY 3,399 (लगभग 39,800 रुपये) है। इसलिए, भारत में OnePlus 13s की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। यह फोन अमेजन, वनप्लस इंडिया की ऑनलाइन स्टोर, और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X