Home
Mobile

इंतजार खत्म! दो दिन में लॉन्च होगा OnePlus 13s; लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक; चेक करें डिटेल

OnePlus 13s Launch: OnePlus का लेटेस्ट कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13s 5 जून को नए वनप्लस AI फीचर्स और प्लस की के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का ये फोन कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाला डिवाइस है। इस स्मार्टफोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा और यह पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए वनप्लस 13T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

हम यहां इस फोन के फीचर्स, लॉन्च डेट और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि ये डिवाइस क्यों खास है।

OnePlus का कॉम्पैक्ट प्रीमियम फोन कब होगा लॉन्च?

कब लॉन्च होगा फोन?

कंपनी ने काफी पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि इस फोन को 5 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस 13s को तीन कलरवे- ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क में आ सकता है।

फोन में वनप्लस 13 और वनप्लस 13R पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर एक बड़ा स्क्वायर मॉड्यूल सेटअप दिया गया है जिसमें कैमरा फ्लैश भी है।

इसके अलावा फोन में अलर्ट की के बजाय प्लस की दी जाएगी। इसके साथ ही वनप्लस 13s के साथ AI फीचर्स का एक नया सूट भी मिलेगा, जिसमें AI वॉयसस्क्राइब, AI ट्रांसलेशन, AI सर्च, AI रिफ्रेम और AI बेस्ट फेस 2.0 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि वनप्लस नोट्स और क्लॉक जैसे ऐप Google के AI असिस्टेंट के साथ काम करेंगे।

OnePlus 13s के फीचर्स

डिस्प्ले: इस फोन में यूजर को 6.32-इंच 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स हो सकता है।

प्रोसेसर: जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज को भी सपोर्ट कर सकता है।

सॉफ्टवेयर: इस फोन में भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 दिया जा सकता है।

कैमरा: ऑप्टिक्स की बात करें तो OnePlus 13s में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP IMX906 प्राइमरी सेटअप OIS के साथ और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस मिलता है।

अन्य फीचर्स: OnePlus 13s में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 वाटर, डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है।

OnePlus 13s की कीमत

कीमत को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि इस फोन की कीमत भारत में 55000 रुपये हो सकती है। हालांकि वनप्लस 13s की ऑफिशियल कीमत 5 जून को कंपनी के लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। अगर ऐसा होता है तो OnePlus 13s OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच में होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13s launch date price features specifications check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X