क्या है Plus Key? OnePlus 13s के साथ मिलेगी एक्सक्लूसिव एंट्री; ले सकेंगे पर्सनलाइज्ड AI एक्सपीरियंस
OnePlus 13s Plus Key: वनप्लस ने हाल ही में 'Plus Key' का रोलआउट किया, जो एक नया कस्टमाइजेबल बटन है। यह बटन पुराने डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा। आप इस फीचर को फिलहाल वनप्लस 13s पर देख सकेंगे, जो 5 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है।
वनप्लस ने नए प्लस की के साथ-साथ एक नए वनप्लस AI ब्रांड और प्रोडक्शन, क्रिएटिविटी और सिक्योरिटी के लिए AI फीचर्स का सूट पेश किया है। हालांकि अब कंपनी हर नए वनप्लस स्मार्टफोन पर भी प्लस की को जोड़ेगी। यहां हम इस प्लस की और AI फीचर्स के बारे में जानेंगे।

वनप्लस 13s प्लस की डिटेल्स
नई प्लस की एक कस्टमाइजेबल बटन है जिसे कैमरा लॉन्च करने, साउंड प्रोफाइल स्विच करने, ट्रांसलेशन शुरू करने या रिकॉर्डिंग शुरू करने जैसे अलग-अलग फंक्शन को एक्टिव करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।
इसके साथ ही यह आपको पर्सनलाइज्ड AI एक्सपीरियंस भी दे सकता है।
यूजर प्लस की दबाकर या तीन उंगलियों से ऊपर की ओर स्वाइप करके ईवेंट डिटेल, रिजर्वेशन या लिस्टिंग जैसी जरूरी जानकारी कलेक्ट कर सकते हैं या रख सकते हैं।
AI प्लस माइंड
AI प्लस माइंड ऑन-स्क्रीन कंटेंट को एक डेडिकेटेड माइंड स्पेस में स्टोर करके रखता है।
यह किसी इमेज या टेक्स्ट से शेड्यूल डिटेल निकाल सकता है और उन्हें सीधे यूजर के कैलेंडर में जोड़ सकता है।
इसमें AI सर्च सहेजे गए कंटेंट को रिट्रीव यानी वापस पाने के लिए नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी को सपोर्ट करता है।
बता दें कि चीजों को सही तरह से ऑर्गनाइज करने के लिए AI प्लस माइंड सेव कंटेंट को ऑटोमेटिकली कैटेगराइज करेगा।
AI प्लस माइंड वनप्लस 13s पर शुरू होगा और इसे भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए वनप्लस 13 सीरीज और अन्य वनप्लस डिवाइस पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नए वनप्लस AI फीचर
नई प्लस की के साथ, वनप्लस AI ब्रांड को नए वनप्लस AI सूट टूल के साथ भी पेश किया गया है। इसमें AI वॉयसस्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट और AI सर्च जैसे फीचर्स शामिल हैं।
AI वॉयसस्क्राइब: यह आपको मैसेजिंग, वीडियो और ऑनलाइन मीटिंग ऐप के जरिए सीधे कॉल और मीटिंग रिकॉर्ड करने, समराइज करने और ट्रांसलेट करने की अनुमति देता है।
AI ट्रांसलेशन: यह फीचर टेक्स्ट, लाइव वॉयस, कैमरा-बेस्ड और स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसी सभी ट्रांसलेशन फंक्शनालिटी को एक ऐप में जोड़ता है।
AI कॉल असिस्टेंट: वनप्लस 13s पर वनप्लस डायलर में कॉल के दौरान ऑटोमेटिक कॉल समरी या रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन के ऑप्शन होंगे। यह फीचर भारत में आने वाला है।
AI सर्च: जैसा कि नाम से पता चलता है, AI सर्च नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी, लोकल फाइलों, सेटिंग्स, नोट्स और कैलेंडर को सर्च कर सकता है। प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इसे AI प्लस माइंड के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।
AI रीफ्रेम: फोटो विजुअल को एनालाइज करता है, सब्जेक्ट की पहचान करता है और क्रिएटिविटी को एडजस्ट करता है, जिससे यूजर के लिए कई क्रिएटिव फ्रेमिंग ऑप्शन जनरेट होते हैं।
AI बेस्ट फेस 2.0: यह फीचर बंद आँखों जैसी समस्याओं का पता लगाकर और उन्हें ठीक करके ग्रुप फोटो को बेहतर बनाता है।
OnePlus ने Google Gemini के साथ डीप इंटीग्रेशन को भी रोलआउट किया है, जो OnePlus नोट्स, क्लॉक और अन्य जैसे OxygenOS ऐप पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








