Home
Mobile

OnePlus 13s के लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आई डिवाइस की कीमत; चेक करें डिटेल्स

OnePlus 13s Price Leak: वनप्लस भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कंपनी का नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन होने वाला है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके बहुत से फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें एक खास प्लस की भी शामिल है। फिलहाल फोन को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसमें इसकी कीमत को लेकर जानकारी दी गई है।

91 मोबाइल्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फोन की कीमत सामने आ गई है। बता दें कि कंपनी 5 जून को इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OnePlus 13s की भारत में कितनी होगी कीमत?

कितनी होगी कीमत

टिप्सटर योगेश बरार से बात करते हुए मीडिया कंपनी ने बताया कि वनप्लस 13s की कीमत 55,000 रुपये के आसपास होगी। इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया गया कि इसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप स्पेक्स ही इसकी खासियत है।

फोन को लेकर पहले ही जानकारी आ गई है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर शामिल होगा। इसके अलावा यह वनप्लस AI फीचर्स के साथ आएगा, जिसके बारे में कंपनी ने पहले ही बता दिया है। साथ ही, इसमें कस्टमाइजेबल प्लस की भी होगी, जो अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगी।
कंपनी ने पहले ही ये बात क्लीयर कर दी है कि वनप्लस 13s के अमेजन और ब्रांड की वेबसाइट से उपलब्ध होगा।

आमतौर पर कहें तो ये फोन OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच का ऑप्शन हो सकता है, जिनकी कीमत क्रमशः 42,999 रुपये और 69,999 रुपये से शुरू होती है।

OnePlus 13s में क्या खास?

OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.32 इंच की स्क्रीन और एक चौकोर कैमरा आइलैंड होगा।
इसमें आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर की जगह प्लस की फीचर होने की बात कही गई है।

नए प्लस की बटन को कैमरा लॉन्च करने, ट्रांसलेशन शुरू करने, रिकॉर्डिंग शुरू करने और साथ ही AI प्लस माइंड जैसे कई फंक्शन के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।

बता दें कि प्लस माइंड फीचर एक ऐसी जगह है जहां यूजर सेव की गई ऑन-स्क्रीन कंटेंट को सेव और ऑर्गनाइज कर सकते हैं। इसके कॉन्टेक्स्ट को समझने के लिए AI का उपयोग करता है और उन्हें अपने आप कैटेगराइज कर देगा।

OnePlus 13s के संभावित फीचर्स

डिवाइस के अंदर स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, हीट डिसिपेशन सिस्टम और स्वतंत्र WiFi चिपसेट दिया जाएगा।
स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट-फेसिंग ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा होगा, जबकि चीन में OnePlus 13T में 16MP का कैमरा है।

यह हैंडसेट ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और भारत-एक्सक्लूसिव ग्रीन सिल्क रंगों में उपलब्ध होगा।

बैटरी क्षमता, चार्जिंग और कैमरे सहित OnePlus 13s के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं, इसके लिए हमें 5 जून तक इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13s price leaked before launch features specifications check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X