OnePlus 13s vs iQOO 13: कौन है 55,000 रुपये में सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन?
OnePlus 13s vs iQOO 13: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप सेगमेंट में लगातार नए फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में OnePlus और iQOO ने भी हाल ही में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s और iQOO 13 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। जहां वनप्लस ने एक कॉम्पैक्ट फोन पेश किया है, जो उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो छोटे साइज में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ iQOO 13 गेमिंग सेंट्रिक फोन है, जो खासतौर पर गेमर्स के लिए आइडियल माना जाता है।
दोनों ही डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हैं और दमदार AI फीचर्स, शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन बैटरी बैकअप और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। अगर आप 55-60 हजार रुपये के बजट में एक प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं तो हम आपको लिए बेस्ट कंपेरिजन लेकर आए है, जिससे आप इस फोन के बारे में समझ सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है और तीन कलर ऑप्शन Black Velvet, Pink Satin और Green Silk (केवल भारत के लिए) में उपलब्ध है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है जो वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के बेसिक स्तर को दर्शाती है।
iQOO 13 अपने प्रीमियम डिजाइन के साथ IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाता है। साथ ही इसका "Monster Halo" नोटिफिकेशन सिस्टम एक इनोवेटिव टच देता है।
यानी डिजाइन और डस्ट-प्रोटेक्शन के मामले में iQOO 13 थोड़ा आगे नजर आता है।
डिस्प्ले
OnePlus 13s में 6.32 इंच की 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
iQOO 13 इसमें और भी शानदार डिस्प्ले ऑफर करता है - 6.78 इंच की Q10 2K Ultra Eyecare डिस्प्ले जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है।
डिस्प्ले क्वालिटी और ब्राइटनेस के लिहाज से iQOO 13 यहां साफ तौर पर बाजी मार रहा है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट हैं, लेकिन iQOO 13 में एक्स्ट्रा Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप दी गई है, जो 144 FPS इंटरपोलेशन और 2K सुपर रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें बेहतर कूलिंग के लिए 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
OnePlus 13s में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है, लेकिन कोई सेकेंडरी चिप नहीं दी गई है। हालांकि फोन के हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4400mm² Glacier VC कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान डिवाइस गर्म नहीं होगा।
परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट के लिहाज से iQOO 13 को एडवांटेज है। हालांकि OnePlus की परफॉर्मेंस भी काफी बेहतर है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का IMX906 प्राइमरी सेंसर और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा है।
वहीं iQOO 13 एक ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट है। फ्रंट कैमरा भी 32MP का है लेकिन यह 4K 60FPS रिकॉर्डिंग करता है।
कैमरे के मामले में भी iQOO 13 ने बाजी मारी है। यानी कैमरा फंक्शनलिटी और वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स में ज्यादा पावरफुल है।

बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं iQOO 13 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है, जिससे फोन 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है।
इस लिहाज से iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग स्पीड दोनों में OnePlus 13 से आगे है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
OnePlus 13s Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 के साथ आता है और इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इस डिवाइस में आपको AI Plus Mind, AI Call Assistant, AI Reframe, Best Face 2.0 और Google Gemini इंटीग्रेशन मिलती है।
iQOO 13 भी Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है। इसमें AI Photo Enhancer, Live Call Translate, Image Cutout और Instant Text जैसे फीचर्स मिलते हैं। iQOO 13 में 4 साल के Android अपडेट और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स की गारंटी दी गई है।
दोनों फोन एआई-फ्रेंडली हैं, लेकिन अपडेट गारंटी के मामले में iQOO 13 लंबे समय तक काम करेगा।

कौन सा है वैल्यू फॉर मनी
OnePlus 13s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये (₹49,999 SBI ऑफर के साथ) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये (₹54,999 ऑफर प्राइस) है।
iQOO 13 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये (51,999 ऑफर प्राइस) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये (₹56,999 ऑफर प्राइस) है।
सीधी भाषा में कहें तो iQOO 13 थोड़ा बेहतर RAM/स्टोरेज कॉम्बिनेशन और एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ वैल्यू फॉर मनी साबित होता है।
कौन सा डिवाइस चुनना सही?
अगर आप एक बेहतर डिस्प्ले, शानदार कैमरा, बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस, और लंबी अपडेट गारंटी चाहते हैं, तो iQOO 13 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।
वहीं अगर आप एक कॉम्पैक्ट फोन, क्लीन और स्टेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, AI इंटीग्रेशन और OnePlus की ब्रांड वैल्यू के फैन हैं, तो OnePlus 13s एक स्टाइलिश और भरोसेमंद ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








