OnePlus का कौन सा फोन होगा बेस्ट! किस फोन में मिलेंगे बेहतर फीचर्स, नए फोन में होंगे 5 बड़े बदलाव
OnePlus 13s vs OnePlus 13: वनप्लस 5 जून को भारत-एक्सक्लूसिव वनप्लस 13s लॉन्च कर रहा है। ये कंपनी की लेटेस्ट 13 सीरीज का हिस्सा होगा, लेकिन इस फोन को खास अपडेट और नए बदलाव के साथ पेश किया गया है। इस फोन में वनप्लस 13 वाला चिपसेट है, लेकिन डिजाइन, डिस्प्ले और फीचर्स में कई बड़े और जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
यहां हम जानेंगे कि नए Oneplus 13s में कंपनी ने क्या कुछ खास लाने की तैयारी की है, जो इसे पुराने मॉडल यानी OnePlus 13 से अलग और बेहतर बनाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो नया डिवाइस पुराने मॉडल की तुलना में कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है।
OnePlus 13s में वनप्लस 13 की 6.82-इंच स्क्रीन से छोटा डिस्प्ले मिलता है। हालांकि स्क्रीन में बहुत अंतर नहीं है, क्योंकि लेटेस्ट फोन में 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है।
ऐसे में जो यूजर कॉम्पैक्ट फोन की तलाश में है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
इसके अलावा इस नए फोन के साथ कंपनी ने अलर्ट स्लाइडर को एक नए 'प्लस की" से बदलने की तैयारी कर ली है।
प्राइस और कलर ऑप्शन
कीमत की बात करें तो OnePlus 13s की कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जो इसे ज़्यादा बजट-फ्रेंडली फ्लैगशिप की लिस्ट में शामिल करता है।
वहीं अगर वनप्लस 13 की बात करें तो इसके सबसे बेसिक वेरिएंट यानी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की लॉन्च कीमत 69,999 रुपये थी।
इसके साथ ही नए फोन में कंपनी ने कलर ऑप्शन्स को भी एक्सप्लोर किया है। वनप्लस 13s ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क में आ सकता है।
वहीं वनप्लस 13 को आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स और मिडनाइट ओशन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
प्रोसेसर और स्टोरेज ऑप्शन
जैसा कि हम बता चुके है कि दोनों ही फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिल रहा है। मगर स्टोरेज के मामले में कंपनी ने कुछ अहम बदलाव किए है।
13s में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज हो सकती है, जबकि वनप्लस 13 में 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज है, जो हैवी मल्टीटास्कर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी भी इस बदलाव का अहम हिस्सा है, क्योंकि कंपनी ने नए मॉडल के कॉम्पैक्ट होने के बावजूद भी इसमें 6260 mAh की बैटरी को लाने की बात कही है।
वहीं वनप्लस 13 में केवल 6000 mAh यूनिट की बैटरी दी गई है। हालांकि चार्जिग ऑप्शन को लेकर कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं क्योंकि दोनों ही 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








