OnePlus 13s या Realme GT 7 Pro? किसका फोन है सबसे पावरफुल AI स्मार्टफोन; कौन सा है वैल्यू फॉर मनी
OnePlus 13s vs Realme GT 7 Pro: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट की होड़ तेज होती जा रही है। OnePlus और Realme जैसी ब्रांड्स अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में OnePlus 13s और Realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च किए गए हैं, जो न केवल दमदार परफॉर्मेंस बल्कि स्मार्ट AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं।
अगर आप 50,000 से 65,000 रुपये की रेंज में एक परफॉर्मेंस और फीचर-पैक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये दोनों ही डिवाइस अपने-अपने ब्रांड्स के बेस्ट फोन हैं। हालांकि अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपको दोनों में कौन सा डिवाइस खरीदना चाहिए, तो हम यहां आपके लिए एक कंपेरिजन स्टोरी लाए हैं, जिससे आपको अपने लिए सही फोन चुनने में मदद मिलेगी।

डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus 13s में 6.32-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसका साइज थोड़ा कॉम्पैक्ट है, जिससे यह सिंगल हैंड यूज के लिए बेहतर हो सकता है।
वहीं, Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच की बड़ी Quad-Curved Eco² OLED Plus डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2780 x 1264 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जो इसे हाई-एंड यूजर एक्सपीरियंस देती है।
डिस्प्ले ब्राइटनेस और साइज़ के मामले में GT 7 Pro आगे है, जबकि OnePlus 13s कॉम्पैक्ट डिस्प्ले चाहने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और 4.32GHz तक की स्पीड ऑफर करता है। इसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स इंटेंसिव टास्क में बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
दोनों डिवाइसेज में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डेटा ट्रांसफर और ऐप लॉन्चिंग काफी फास्ट होती है।
प्रोसेसर सेगमेंट में दोनों फोन लगभग समान हैं और हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Realme GT 7 Pro में थोड़ी छोटी 5,800mAh बैटरी है, लेकिन इसे चार्ज करने के लिए 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो काफी तेज है। बैटरी की बात करें तो चार्जिंग स्पीड के मामले में GT 7 Pro आगे है।

कैमरा सेटअप
OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी (IMX906) + OIS, 50MP 2x टेलीफोटो लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं Realme GT 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी (OIS), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (Sony IMX882) - 3x ऑप्टिकल जूम और 8MP अल्ट्रा-वाइड (112° FOV) दिया गया है।
ऐसे में अगर आप फोटोग्राफी लवर्स हैं तो GT 7 Pro एक एडवांस ऑप्शन है, जिसमें खासकर पेरिस्कोप लेंस और अल्ट्रा-वाइड एंगल मिलता है।
किसके AI फीचर्स हैं बेस्ट
OnePlus 13s AI फीचर्स में काफी कुछ नया लेकर आया है। इसमें AI Plus Mind फीचर है, जो ऑन-स्क्रीन कंटेंट को कैटेगराइज और सेव करता है। इसके अलावा इसमें AI वॉयस स्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट, AI रीफ्रेम, AI सर्च, और AI बेस्ट फेस 2.0 जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स भी दिए गए हैं।
Google Gemini इंटीग्रेशन भी शामिल है। साथ ही इसमें Plus Key भी है, जो एक कस्टम बटन है। इसे ट्रांसलेशन, रिकॉर्डिंग, साइलेंट मोड आदि के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।
Realme GT 7 Pro भी AI में दमदार है, जिसमें AI Sketch to Image, Motion Deblur, Game Super Resolution और Zoom Ultra Clarity जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, OnePlus की तुलना में इसमें ज्यादा वाइड और यूज़र ओरिएंटेड AI टूल्स नहीं हैं।
OnePlus 13s, AI फीचर्स और यूजर इंटरफेस कस्टमाइजेशन में GT 7 Pro से आगे है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
OnePlus 13s में Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है।
Realme GT 7 Pro में Android 14 पर आधारित Realme UI 6.0 मिलता है।
OnePlus 13s नई Android वर्जन के साथ आता है, जो इसे फ्यूचर-रेडी बनाता है।
कीमत और वेरिएंट
OnePlus 13s के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 (₹49,999 SBI ऑफर) रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये (₹54,999 SBI ऑफर) है।
Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है।
कीमत के लिहाज से OnePlus 13s ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लगता है, SBI बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत और कम हो जा रही है।
कौन है बेस्ट चॉइस?
अगर आप बेहतर डिस्प्ले, ज़्यादा कैमरा फ्लेक्सिबिलिटी और तेज चार्जिंग चाहते हैं, तो Realme GT 7 Pro आपके लिए है।
वहीं, अगर आप पर्सनलाइज्ड AI फीचर्स, अप-टू-डेट सॉफ्टवेयर और कस्टम बटन जैसी इनोवेटिव चीजें पसंद करते हैं, तो OnePlus 13s आपके लिए एक शानदार विकल्प है।
सीधी भाषा में कहें तो OnePlus 13s एक स्मार्ट और इनोवेटिव चॉइस है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो AI और स्मार्ट फीचर्स के साथ एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल फोन चाहते हैं।
वहीं Realme GT 7 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग में समझौता नहीं करना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications








