OnePlus 13s में मिलेगी पहली G1 चिप, जानिए कितना खास है दमदार बैटरी और प्रोसेसर वाला फोन
OnePlus 13s Launch: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए OnePlus लगातार नए डिवाइस लाता रहता है। इसी सिलसिले में OnePlus एक बार फिर अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s को मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा है। इस फोन की धमाकेदार एंट्री 5 जून को भारत में होने वाली है।
इस फोन के फीचर्स को लेकर भी कंपनी लगातार नए अपडेट लाती है। इतना ही नहीं फोन के फीचर्स को टीजर और लीक के जरिए शेयर किया जा रहा है। नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T का ग्लोबल वर्जन हो सकता है, जिसका डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी इससे मेल खाता है।
इतना ही नहीं इस बार OnePlus ने इस फोन के साथ टेक्नोलॉजी मे एक बदलाव किया है। इस फोन को दुनिया की पहली Wi-Fi G1 चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो खासतौर पर Wi-Fi कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई है।

OnePlus 13s में क्या खास?
स्टोरेज
जैसा कि हम जानते हैं कि ये कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, ऐसे में इस फोन के फीचर्स भी प्रीमियम लेवल के होंगे। सबसे पहले स्टोरेज की बात करते हैं तो इस फोन में तीन स्टोरेज ऑप्शन है, जिसमें 6GB, 8GB और 12GB रैम शामिल है। इस टीजर वीडियो के जरिए कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है।
डिस्प्ले और डिजाइन
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 13s में 6.32 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने प्रीमियम लुक के लिए इसे मेटैलिक चेसिस डिजाइन के साथ पेश किया गया है और यह पहले से बेहतर बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है, जो OnePlus 13 में भी इस्तेमाल किया गया था। डिवाइस में 16GB तक की RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
फोन के हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4400mm² Glacier VC कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान डिवाइस गर्म नहीं होगा।
OnePlus 13s OxygenOS 15 पर चलेगा, जो Android 15 आधारित होगा। यूजर्स को स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस देने के लिए OnePlus 13s Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलेगा।
कैमरा फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 50MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसके अलावा फोन में 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस अपकमिंद फोन में 6,260mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि फोन कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
OnePlus 13s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा के लिए), Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, और NFC जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








