Home
Mobile

खत्म हुआ इंतजार! OnePlus 13s ने ली मार्केट में एंट्री; Plus Key और AI फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

OnePlus 13s Launch: OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट कॉम्पैक्ट फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया गया है। बता दें कि फोन में कंपनी ने अलर्ट बटन की जगह 'Plus Key' को जोड़ा है। इसके अलावा फोन में आपको कई खास एआई फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

फीचर्स की बात करें तो OnePlus 13s में OnePlus 13 की तरह इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 5,850 mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50MP का कैमरा मिलता है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Plus Key और यूनिक AI फीचर्स के साथ OnePlus 13s हुआ लॉन्च

OnePlus 13s की कीमत

OnePlus 13s के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये तय की गई है, जिसे SBI बैंक डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है, इसे SBI बैंक डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसकी प्री बुकिंग आज यानी 5 जून से शुरू हो रही है और फोन की ओपन सेल 12 जून दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

OnePlus 13s के फीचर्स

डिस्प्ले: इस फोन में यूजर को 6.32-इंच 1.5K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स से जोड़ा गया है।

प्रोसेसर: OnePlus 13 की तरह इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज को भी सपोर्ट दिया गया है।

VC कूलिंग सिस्टम: फोन के हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4400mm² Glacier VC कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान डिवाइस गर्म नहीं होगा।

कलर ऑप्शन: इस फोन को तीन कलर ऑप्शन यानी Black Velvet, Pink Satin और Green Silk (केवल भारत) में पेश किया गया है।

सॉफ्टवेयर: इस फोन में भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 दिया गया है।

कैमरा: ऑप्टिक्स की बात करें तो OnePlus 13s में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP IMX906 प्राइमरी सेटअप OIS के साथ और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी: इस फोन में आपको 5,850 mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स: OnePlus 13s में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 वाटर, डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है।

वनप्लस 13 प्लस की डिटेल्स

नई प्लस की एक कस्टमाइजेबल बटन है जिसे कैमरा लॉन्च करने, साउंड प्रोफाइल स्विच करने, ट्रांसलेशन शुरू करने या रिकॉर्डिंग शुरू करने जैसे अलग-अलग फंक्शन को एक्टिव करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।

इसके साथ ही यह आपको पर्सनलाइज्ड AI एक्सपीरियंस भी देता है।

यूजर प्लस की दबाकर या तीन उंगलियों से ऊपर की ओर स्वाइप करके ईवेंट डिटेल, रिजर्वेशन या लिस्टिंग जैसी जरूरी जानकारी कलेक्ट कर सकते हैं या रख सकते हैं।

AI प्लस माइंड

  • AI प्लस माइंड ऑन-स्क्रीन कंटेंट को एक डेडिकेटेड माइंड स्पेस में स्टोर करके रखता है।
  • यह किसी इमेज या टेक्स्ट से शेड्यूल डिटेल निकाल सकता है और उन्हें सीधे यूजर के कैलेंडर में जोड़ सकता है।
  • इसमें AI सर्च सहेजे गए कंटेंट को रिट्रीव यानी वापस पाने के लिए नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी को सपोर्ट करता है।
  • बता दें कि चीजों को सही तरह से ऑर्गनाइज करने के लिए AI प्लस माइंड सेव कंटेंट को ऑटोमेटिकली कैटेगराइज करेगा।
  • AI प्लस माइंड वनप्लस 13 पर शुरू होगा और इसे भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए वनप्लस 13 सीरीज और अन्य वनप्लस डिवाइस पर उपलब्ध कराया जाएगा।

नए वनप्लस AI फीचर

नई प्लस की के साथ, वनप्लस AI ब्रांड को नए वनप्लस AI सूट टूल के साथ भी पेश किया गया है। इसमें AI वॉयसस्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट और AI सर्च जैसे फीचर्स शामिल हैं।

AI वॉयसस्क्राइब: यह आपको मैसेजिंग, वीडियो और ऑनलाइन मीटिंग ऐप के जरिए सीधे कॉल और मीटिंग रिकॉर्ड करने, समराइज करने और ट्रांसलेट करने की अनुमति देता है।

AI ट्रांसलेशन: यह फीचर टेक्स्ट, लाइव वॉयस, कैमरा-बेस्ड और स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसी सभी ट्रांसलेशन फंक्शनालिटी को एक ऐप में जोड़ता है।

AI कॉल असिस्टेंट: वनप्लस 13 पर वनप्लस डायलर में कॉल के दौरान ऑटोमेटिक कॉल समरी या रीयल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन के ऑप्शन होंगे। यह फीचर भारत में आने वाला है।

AI सर्च: जैसा कि नाम से पता चलता है, AI सर्च नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी, लोकल फाइलों, सेटिंग्स, नोट्स और कैलेंडर को सर्च कर सकता है। प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इसे AI प्लस माइंड के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।

AI रीफ्रेम: फोटो विजुअल को एनालाइज करता है, सब्जेक्ट की पहचान करता है और क्रिएटिविटी को एडजस्ट करता है, जिससे यूजर के लिए कई क्रिएटिव फ्रेमिंग ऑप्शन जनरेट होते हैं।

AI बेस्ट फेस 2.0: यह फीचर बंद आँखों जैसी समस्याओं का पता लगाकर और उन्हें ठीक करके ग्रुप फोटो को बेहतर बनाता है।

OnePlus ने Google Gemini के साथ डीप इंटीग्रेशन को भी रोलआउट किया है, जो OnePlus नोट्स, क्लॉक और अन्य जैसे OxygenOS ऐप पर काम करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13s with Plus Key and AI features launch India price features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X