OnePlus 13T हुआ लॉन्च; मिलेंगे 50MP कैमरा, 16GB रैम जैसे शानदार फीचर्स
OnePlus 13T Launch: वनप्लस ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13T को चीन में लॉन्च किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है। कंपनी ने पहले ही इस खास डिवाइस को लॉन्च करने की बात कही थी। इसमें आपको 6.32 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें P2 स्क्रीन डिस्प्ले चिप भी है।
इसके अलावा इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। यहां हम इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

OnePlus 13T की कीमत
OnePlus 13T को मॉर्निंग मिस्ट ऐश ग्रे, पाउंडिंग पाउडर पिंक और क्लाउड इंक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
यह फोन चीन में 30 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कीमत की बात करें तो इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,399 यानी लगभग 39,900 रुपये, 16GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,599 यानी लगभग 42,200 रुपये, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 44,600 रुपये, 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानी लगभग 46,900 रुपये और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 4,499 यानी लगभग 52,800 रुपये तय की गई है।
OnePlus 13T के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
6.32-इंच FHD+ 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट
2,640 X 1,216 पिक्सल रेजोल्यूशन
2,400 निट्स ब्राइटनेस
डॉल्बी विजन
HDR10+, 1.07 बिलियन कलर
आई-प्रोटेक्शन 2.0, DC डिमिंग
P2 स्क्रीन डिस्प्ले चिप
प्रोसेसर
- स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट
- एड्रेनो GPU
स्टोरेज
- 16GB तक LPDDR5X रैम
- 1TB UFS 4.0 स्टोरेज
- Android 15-बेस्ड ColorOS 15 कस्टम स्किन
कैमरा
- 50MP का प्राइमरी कैमरा
- 50MP का टेलीफोटो लेंस
- 16MP का फ्रंट कैमरा
बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 6,260mAh की बैटरी
अन्य फीचर्स
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर,
- IP65 रेटिंग
- एक्शन बटन
- 4,400mm2 VC कूलिंग
- वेट टच 2.0
OnePlus 13T में क्या खास
OnePlus 13T में 6.32 इंच का छोटा डिस्प्ले मिलता है, जबकि OnePlus 13 में 6.82 इंच का बड़ा QHD+ डिस्प्ले और OnePlus 13R में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
OnePlus 13 और OnePlus 13R दोनों में 6,000mAh बैटरी की सुविधा दी गई है। जबकि OnePlus 13T में 6,260mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
OnePlus 13T में फ्लैगशिप OnePlus 13 की तरह Hasselblad कैमरे नहीं मिलते हैं और इसमें डुअल-कैमरा सेटअप भी है। इसमें अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस की कमी है।
इसमें एक नया क्विक की एक्शन बटन दिया गया है, जो OnePlus 13 और 13R पर अलर्ट स्लाइडर की जगह लेता है।


Click it and Unblock the Notifications








