Home
Mobile

OnePlus 13T जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और नए डिजाइन के साथ आएगा 'मिनी फ्लैगशिप'

OnePlus अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T को लेकर चर्चा में है। कंपनी इस फोन को 'मिनी फ्लैगशिप' कह रही है। इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर लगातार टीजर जारी कर रही है। हालांकि अभी तक पूरा लुक ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन लीक और अफवाहें इसकी झलक जरूर दे रही हैं।

फोन को यूनीक डिजाइन के साथ कंपनी लेकर आ रही है। इसमें आईफोन जैसा एक्शन बटन मिलने की बात कही गई है, साथ में अब तक सामने आई तस्वीरों में इसका डिजाइन भी iPhone से मिलता-जुलता दिखाई पड़ता है। लेटेस्ट लीक्स में फोन का लुक रिवील हुआ है। जिसके बारे में हम यहां बात कर रहे हैं।

OnePlus 13T को 'मिनी फ्लैगशिप' क्यों कह रही कंपनी?

कैसा होगा OnePlus 13T का लुक?

एक हालिया लीक में दावा किया गया है कि OnePlus 13T का डिजाइन पहले के फोन्स से काफी अलग होगा। इसमें रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो एक मेटल फ्रेम में फिट होगा। कैमरा मॉड्यूल हल्का उठा हुआ होगा और इसका आकार स्क्वोवल (स्क्वायर + ओवल) जैसा होगा।

कंपनी के मुताबिक, फोन बहुत स्लिम होगा और सिर्फ 185 ग्राम वजन के साथ आएगा, जबकि इसमें 6000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी। इसकी तुलना में OnePlus 13 का वजन 210 ग्राम से ज्यादा है।

शॉर्टकट की होगी नई खासियत

OnePlus 13T कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें एलर्ट स्लाइडर की जगह नया 'Quick Key' बटन दिया गया है। यह बटन फोन के बाएं किनारे पर मिलेगा और इसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे। यानी इसे साइलेंट, वाइब्रेट या रिंग मोड के अलावा किसी भी फंक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus 13T के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.3 इंच 1.5K OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट

प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8 Elite

रैम/स्टोरेज- 16GB LPDDR5X RAM, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज

बैटरी- 6000mAh

ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 15

डिजाइन- मेटल फ्रेम, कर्व्ड एजेस, हल्का वजन

जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 13T को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन टीजर्स और लीक देखकर इतना तय है कि यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट होगा जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X