OnePlus 15 की भारत में एंट्री कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और स्मार्ट AI फीचर
OnePlus ने आखिरकार भारत में अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। कंपनी 13 नवंबर को भारत में यह स्मार्टफोन पेश करेगी, जो कि कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च हुआ था।
इस बार OnePlus सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि AI पर्सनलाइजेशन और फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी पर भी बड़ा दांव खेल रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अब तक का सबसे पावरफुल OnePlus प्रोसेसर
OnePlus 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप सीरीज में सबसे एडवांस चिप है। यह 3nm प्रोसेस पर बना है और इसमें 10,667 Mbps तक की LPDDR5X Ultra+ RAM दी गई है।
यह कॉम्बिनेशन OnePlus के "Smooth Experience" को एक नया लेवल देने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर और RAM मिलकर ऐप स्विचिंग को 35% तेज और ग्राफिक प्रोसेसिंग को 25% ज्यादा एफिशिएंट बनाते हैं।
OxygenOS 16 के साथ AI फीचर
OnePlus 15 सिर्फ एक हाई-परफॉर्मेंस फोन नहीं, बल्कि एक AI-पावर्ड फ्लैगशिप है। नया OxygenOS 16 Google Gemini AI असिस्टेंट के साथ डीप इंटीग्रेशन लाता है।
Mind Space: यह फीचर यूज़र्स को पहले सेव की गई जानकारी एक्सेस करने और AI से प्रॉएक्टिव सजेशन पाने की सुविधा देगा।
Plus Mind: यह एक AI-पावर्ड "सेकंड ब्रेन" की तरह काम करेगा, जो आपकी यूज़िंग पैटर्न को समझकर कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन देगा।
इसके अलावा, सिस्टम-लेवल AI Language Tools और Imaging AI Enhancements भी जोड़े गए हैं, जो फोन की स्मार्ट इंटरैक्शन को और नेचुरल बनाते हैं।
कैमरा में आई नई क्रांति
OnePlus 15 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका नया DetailMax Engine, जो computational photography में कंपनी की सबसे बड़ी छलांग है। इस इंजन में कई लेवल की प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी एक साथ काम करती हैं।
मिलेंगे कई खास फीचर्स
| फीचर | विवरण |
| Ultra-Clear 26MP Mode | 12MP मल्टी-फ्रेम और 50MP हाई-रेज़ोल्यूशन इमेज को मर्ज कर अधिक क्लैरिटी देता है। |
| Clear Burst | 10fps की स्पीड से डुअल एक्सपोज़र के साथ एक्शन शॉट्स में ब्लर को घटाता है। |
| Clear Night Engine | Dual Analog Gain टेक्नोलॉजी से नाइट शॉट्स में लाइट बैलेंस और डिटेल्स बेहतर करता है। |
कंपनी का कहना है कि यह इंजन फोलिएज, फैब्रिक और ह्यूमन स्किन टोन जैसे जटिल टेक्सचर में भी बेहतरीन डिटेलिंग देता है।
नए कलर और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती
- OnePlus 15 तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा।
- Infinite Black: फ्रोस्टेड ग्लास बैक के साथ प्रीमियम और फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट फिनिश।
- Sand Storm: MAO मेटल फ्रेम और फाइबरग्लास पैनल से बना हल्का और बेहद मजबूत बॉडी।
- Ultra Violet: डुअल-लेयर कोटिंग के साथ जो रोशनी में वायलेट से सैफायर कलर में बदलता है।
- फोन में IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, साथ ही मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
बैटरी और चार्जिंग
हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी की घोषणा नहीं की है, लेकिन OnePlus ने यह जरूर कन्फर्म किया है कि इसमें SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
लॉन्च और उपलब्धता
OnePlus 15 की बिक्री भारत में 13 नवंबर रात 8 बजे (IST) से शुरू होगी। इसे Amazon.in, OnePlus India Store, और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर्स पर खरीदा जा सकेगा।
OnePlus 15 सिर्फ एक और फ्लैगशिप नहीं है, यह OnePlus के "AI-पावर्ड इकोसिस्टम" की शुरुआत है। कंपनी पहली बार स्मार्टफोन को एक "स्मार्ट असिस्टेंट" के रूप में पेश कर रही है, जो न सिर्फ बेहतर परफॉर्म करता है, बल्कि यूज़र के बिहेवियर को समझकर खुद को अडॉप्ट भी करता है।


Click it and Unblock the Notifications








