OnePlus 15: भारत में जल्द एंट्री करने को तैयार, मिलेगा नया डिजाइन और दमदार बैटरी
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अब अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने स्नैपड्रैगन इवेंट में इस फोन को टीज़ किया, जहां से इसके डिज़ाइन और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आईं।
नया फोन न सिर्फ ताज़ा डिजाइन के साथ आएगा, बल्कि इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी होगा, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में खड़ा करेगा। आइए कीमत, लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी लीक जानकारी जानते हैं।

भारत में OnePlus 15 की कीमत और लॉन्च डेट
फिलहाल कंपनी ने भारत में OnePlus 15 की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन टेक इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि यह स्मार्टफोन 74,999 रुपये से शुरू हो सकता है। यह प्राइस 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए मानी जा रही है।
जहां तक लॉन्च डेट की बात है, OnePlus 15 जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। परंपरागत पैटर्न को देखते हुए यह फोन जनवरी 2026 तक भारतीय मार्केट में एंट्री कर सकता है। माना जा रहा है कि OnePlus 15 इस प्राइस सेगमेंट में मौजूद अन्य फ्लैगशिप फोनों को कड़ी टक्कर देगा।
OnePlus 15 का डिजाइन
इस बार OnePlus 15 के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। इस कैमरा आइलैंड में एक पिल-शेप कटआउट होगा जिसमें दो सेंसर होंगे, जबकि बाकी दो कटआउट में फ्लैश और तीसरा कैमरा मिलेगा।
यह साफ है कि कंपनी अब अपने पुराने सिग्नेचर सर्कुलर कैमरा आइलैंड से अलविदा कह रही है। रंगों की बात करें तो फोन टाइटेनियम, ब्लैक और पर्पल तीन वेरिएंट में आ सकता है, जो इसे और प्रीमियम लुक देंगे।
OnePlus 15 का कैमरा और स्पेसिफिकेशन
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें शामिल होंगे-
- 50MP प्राइमरी सेंसर
- 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर
- 50MP टेलीफोटो सेंसर
इस बार OnePlus ने Hasselblad सेंसर को छोड़कर अपना खुद का DetailMax Engine पेश करने का फैसला किया है, जो इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का LTPO OLED पैनल होगा, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यानी गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहद स्मूथ होने वाला है।
स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित होगा और इसमें OxygenOS 16 इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus 15 की सबसे खास बात होगी इसकी बैटरी। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूज़र्स कुछ ही मिनटों में फोन को चार्ज कर सकेंगे।
कुल मिलाकर, OnePlus 15 कंपनी का ऐसा फ्लैगशिप होगा जिसमें नया डिज़ाइन, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलेगा। अगर आप एक हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 तक इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








