OnePlus 15 की आज भारत में एंट्री; कंपनी ने बदली स्ट्रेटजी , अब सीधे Samsung और iPhone को टक्कर
OnePlus आज रात भारत में अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे OnePlus India के YouTube चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी इस दौरान न केवल OnePlus 15 की कीमत और ऑफर्स का खुलासा करेगी, बल्कि कुछ एक्सक्लूसिव बंडल्स और एक्सेसरीज़ भी पेश करने की उम्मीद है।
हालांकि, लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही इस फोन की भारतीय कीमत और कलर ऑप्शंस ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे पता चलता है कि OnePlus इस बार अपने नॉन-फोल्डेबल लाइनअप को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बना रही है।

सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल OnePlus?
Beebom द्वारा देखी गई एक डिलीटेड ई-कॉमर्स लिस्टिंग के अनुसार, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹72,999 बताई गई है, जबकि 16GB + 512GB मॉडल (Infinite Black कलर में) की कीमत ₹79,999 हो सकती है।
यानी OnePlus 13 (₹69,999) की तुलना में यह लगभग ₹3,000 से ₹10,000 तक महंगा होगा। यह OnePlus के लिए एक नई प्राइस स्ट्रेटेजी को दर्शाता है, कंपनी अब Apple और Samsung जैसे फ्लैगशिप ब्रांड्स की दिशा में फुल-स्केल प्रीमियम पोजिशनिंग की ओर बढ़ रही है।
कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तौर पर ₹4000 तक का एक्सचेंज बोनस, और OnePlus Nord Buds बंडल ऑफर जैसी स्कीम्स भी पेश कर सकती है।
पावर, डिजाइन और AI का नया मेल
OnePlus 15 में 6.78-इंच BOE Flexible AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेज़ोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डायनामिक रिफ्रेश टेक्नोलॉजी और 1800 निट्स ब्राइटनेस इसे इंडस्ट्री के सबसे स्मूथ और विज़ुअली रिच पैनल्स में से एक बनाते हैं।
इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट (3nm प्रोसेस) का इस्तेमाल हुआ है, जो Adreno 840 GPU के साथ आता है। यानी यह डिवाइस न केवल गेमिंग बल्कि AI-ऑप्टिमाइज़्ड मल्टीटास्किंग के लिए भी तैयार है। यह 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज तक सपोर्ट करता है, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट फ्लैगशिप की श्रेणी में लाता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 15 में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम है जिसमें Sony सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
कंपनी ने इस बार Hasselblad को हटाकर अपनी इन-हाउस इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।लयह कदम बताता है कि OnePlus अब बाहरी पार्टनरशिप पर निर्भर रहने की बजाय अपने कैमरा सिस्टम को खुद परफेक्ट करने की दिशा में बढ़ रही है।
सेल्फी लवर्स के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है - जो इस प्राइस रेंज में दुर्लभ फीचर है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
- फोन में 7,300mAh बैटरी दी गई है, जो अब तक के किसी भी OnePlus फोन से बड़ी है।
- फिर भी इसका वजन केवल 211 ग्राम और मोटाई 8.1mm रखी गई है।
- यह 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करता है।
OnePlus 15 Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा , जिसमें कई AI फीचर्स, स्मार्ट जेस्चर्स और कस्टम थीम्स शामिल होंगे।
क्यों खास है OnePlus 15 लॉन्च?
इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि OnePlus अब अपनी पहचान "फ्लैगशिप किलर" से बदलकर "फ्लैगशिप क्रिएटर" के रूप में कर रहा है। जहां पहले कंपनी किफायती दामों पर प्रीमियम अनुभव देने के लिए जानी जाती थी, वहीं अब वह खुद को Samsung Galaxy S सीरीज और iPhone लाइनअप के डायरेक्ट राइवल के रूप में पेश कर रही है।
अगर लीक सही साबित होते हैं, तो OnePlus 15 सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि OnePlus के ब्रांड इवोल्यूशन का प्रतीक बन सकता है, एक ऐसा मोड़ जहां कंपनी "कम प्राइस में हाई परफॉर्मेंस" से आगे बढ़कर "प्रीमियम एक्सपीरियंस फॉर फ्लैगशिप यूज़र्स" की ओर कदम रख रही है।


Click it and Unblock the Notifications